फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rainfall and Snowfall Continue from 60 hours in uttarakhand Government Give Advisory

उत्तराखंड: 60 घंटे हो रही बारिश-बर्फबारी, शासन की एडवाइजरी, कईं जगह स्कूल बंद

Thu, 09 Jan 2020 12:02 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 09 Jan 2020 12:02 AM IST
सार

  • मौसम विभाग का अलर्ट, बुधवार को भी हो सकती है बारिश

विज्ञापन
Rainfall and Snowfall Continue from 60 hours in uttarakhand Government Give Advisory
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में मौसम सितमगर बन गया है। पहाड़ी इलाकों में जहां अत्यधिक बर्फबारी हो चुकी है, वहीं मैदानी इलाके शीतलहर की चपेट में हैं। ज्यादातर जगहों पर तापमान सामान्य से आठ से दस डिग्री नीचे चला गया है। मौसम विभाग ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

विज्ञापन

 

वही, नैनीताल-अल्मोड़ा के जिलाधिकारियों ने कड़ाके की ठंड के मद्देनजर 12वीं तक के स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों को नौ और 10 जनवरी को बंद रखने का आदेश दिया है। ऊधमसिंह नगर में 8वीं तक के स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में नौ जनवरी को अवकाश घोषित किया गया है। 

विज्ञापन


प्रदेशभर में लगातार 60 घंटे से बारिश, बर्फबारी चल रही है। पहाड़ों में अपेक्षा से अधिक बर्फबारी हो गई है। मैदानी इलाकों में भी दिसंबर में पहली बार इतनी बारिश रिकॉर्ड की गई है। खराब मौसम के चलते मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दो दिन पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में रहेगा। पहाड़ों पर अभी और बर्फबारी होने का अनुमान जताया जा रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने पर्यटकों को पहाड़ की यात्रा में एहतियात बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, हो सके तो पर्यटक फिलहाल पहाड़ की यात्रा से परहेज करें।

अगर यात्रा पर जाएं भी तो स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर चलें ताकि कोई हादसा होने की सूरत में मदद मिल सके। 10 और 11 जनवरी को शीतलहर का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके लिए भी मौसम विभाग ने स्थानीय लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। राज्य सरकार को भी पहाड़ी रास्ते बंद होने की आशंका के बीच सतर्क किया गया है।

बुधवार को भी हो सकती है बारिश
मैदानी इलाकों में लगातार 60 घंटे से बारिश चल रही है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी एक-दो दौर की बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। 

दून में रात-दिन का तापमान हुआ बराबर
देहरादून में रात और दिन का तापमान बराबर हो गया है। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री नीचे गिरकर 10.8 डिग्री पर पहुंच गया जबकि रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed