अगले तीन दिन फिर परेशानी बढ़ाएगी बारिश और बर्फबारी , मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार से उत्तराखंड के ज्यादातर निचले इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। बुधवार और बृहस्पतिवार को ज्यादातर ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में बादल छाए रहने का अनुमान है। शाम तक कई इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फ भी गिर सकती है।
वहीं, बुधवार सुबह से मौसम का मिजाज ज्यादा बिगड़ सकता है। बुधवार और बृहस्पतिवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश के मौसम पर ज्यादा रहेगा। इस दौरान निचले इलाकों में तेज बारिश और ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो सकती है।
ऊंचाई वाले इलाकों में बढ़ेगी दिक्कत
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार आठ फरवरी तक प्रदेश में मौसम और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। आठ फरवरी को दोपहर बाद मौसम साफ होने लगेगा।
मौसम विभाग के अनुसार ऊंचाई वाले क्षेत्र के लोगों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। छह और सात फरवरी को अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है। इससे सड़कें और संपर्क मार्ग बंद हो सकते हैं।
साथ ही अन्य दिक्कतें भी बढ़ेंगी। उन्होंने बताया कि दो हजार मीटर तक बर्फ गिरने का अनुमान है। लोगों को मसूरी, धनोल्टी और उसके बराबर की ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ देखने को मिल सकती है।