फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rainfall and hail storm alert in uttarakhand 5 districts

5 जिलों में 24 घंटे बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बढ़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड

Thu, 31 Jan 2019 08:34 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 31 Jan 2019 08:34 AM IST
विज्ञापन
Rainfall and hail storm alert in uttarakhand 5 districts
rain in dehradun

मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तराखंड के पांच जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग ने इसकी चेतावनी जारी कर दी है जबकि अन्य जिलों में बादल छाए रहने का अनुमान है। 

विज्ञापन


मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार देहरादून के साथ हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में ओले गिरने का भी अनुमान है।
विज्ञापन


केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बादल छाने और बारिश से दिन के तापमान गिरने की संभावना है। हालांकि रात का तापमान सामान्य बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

चारों धामों ने फिर ओढ़ी बर्फ की चादर

दो दिन तक खिली धूप के साथ खुशगवार रहने के बाद बुधवार शाम से केदारनाथ, बदरीनाथ व गंगोत्री-यमुनोत्री धाम सहित ऊंचाई वाले इलाकों में फिर से बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। इससे निचले इलाकों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं बर्फ की आगोश में कैद गांवों में रह रहे लोगों की मुसीबतें और बढ़ गईं हैं।

बुधवार को शाम से बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, नंदा घुंघटी के साथ ही नीती व माणा घाटी में बर्फबारी हुई। उधर, दोपहर बाद केदारनाथ धाम में हल्की बर्फबारी शुरू हुई। केदारधाम में अधिकतम तापमान 14.8 और न्यूनतम माइनस 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

खरसाली निवासी रणवीर राणा ने बताया कि अभी तक फूलचट्टी से आगे सड़क बर्फ से अवरुद्ध पड़ी है। उधर, सुक्की, हर्षिल क्षेत्र में भी शाम से हिमपात शुरू हो गया है। समाचार लिखे जाने तक जनपद में यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम समेत समुद्र सतह से ढाई हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed