फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rain wreaked havoc in the mountainous areas of Kumaon division

Rain in Kumaon : पहाड़ों पर बारिश ने बरपाया कहर, जगह-जगह भूस्खलन, पूरे मंडल में राजमार्ग सहित 33 सड़कें बंद

Thu, 30 Jun 2022 10:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 30 Jun 2022 10:20 AM IST
सार

मलबा आने से सड़कें बंद हो गईं। कई जगह बिजली सप्लाई बाधित हो गई। पिथौरागढ़ जिले के दशौली गांव के किराना व्यापारी और प्रधान के पति गणेश दत्त पाठक देवीगाड़ नाले में बह गए। उनका शव बरामद कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Rain wreaked havoc in the mountainous areas of Kumaon division
पिथौरागढ़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में बुधवार को बारिश ने कहर बरपाया। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मलबा आने से सड़कें बंद हो गईं। कई जगह बिजली सप्लाई बाधित हो गई। पिथौरागढ़ जिले के दशौली गांव के किराना व्यापारी और प्रधान के पति गणेश दत्त पाठक देवीगाड़ नाले में बह गए। उनका शव बरामद कर लिया गया है। 

विज्ञापन


पिथौरागढ़ में मलबे के कारण एक सीमा सड़क और एक राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 13 सड़कें बंद हो गईं हैं। कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। देवलथल क्षेत्र में बिजली गिरने से कई लोगों के फ्रिज, टीवी, इन्वर्टर, बिजली के मीटर जल गए हैं। देवलथल डाक बंगले के पास खड़ी कार का पिछला दरवाजा और शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। गणाईगंगोली की ग्राम पंचायत पोखरी कुषमान में दो लोगों के मकान के आंगन की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। गंगोलीहाट के दर्जनों गांवों में मंगलवार रात बिजली गुल रही। एजेंसी 
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग में भारी बारिश
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में भारी बारिश से कई सड़कें जलमग्न हो गईं। रुद्रप्रयाग के एसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि हमने भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की पहचान सहित सभी इंतजाम किए हैं। एसडीआरएफ की टीमें भी तैनात की गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


नौ दिन की देरी से आखिरकार झूमकर आया मानसून    
नौ दिन की देरी से दक्षिण पश्चिम मानसून ने उत्तराखंड में दस्तक दे दी है। इसके साथ ही राजधानी समेत मैदान से पहाड़ तक झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। पिछले नौ दिनों से मानसून का इंतजार कर रहे मौसम विज्ञानियों के साथ ही गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली है। 


वहीं, मौसम विभाग ने मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने के साथ ही अगले 24 घंटे के भीतर नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून ने राज्य में दस्तक दे दी है। 


देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग में भी भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में इन जिलों में आपदा प्रबंधन के लिहाज से भी सतर्क रहने की जरूरत है। बता दें कि बीच में कमजोर पड़ने की वजह से मानसून 20 के बजाय नौ दिन की देरी से उत्तराखंड पहुंचा हैं। मौसम विज्ञानियों ने इस साल ठीकठाक बारिश की संभावना जताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed