फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rain water filled in school

स्कूल में भरा पानी, छात्रों और शिक्षकों में मची अफरा तफरी

Thu, 25 Aug 2022 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
rain water filled in school
राजकीय इंटर कॉलेज कोटी कॉलोनी में बुधवार को सुबह भारी मात्रा में वर्षा का पानी भरने से अफर तफरी का माहौल हो गया। सुरक्षा के मद्देनजर प्रधानाचार्य ने कॉलेज में अवकाश घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोटी कॉलोनी में जल विद्युत निगम के भवन में राजकीय इंटर कॉलेज का संचालन हो रहा है। देखरेख तथा मरम्मत के अभाव में जल विद्युत निगम का भवन अत्यंत जीर्णशीर्ण स्थिति में है। जगह-जगह से भवन में दरारें भी पड़ गईं हैं। हालत यह हो गई है कि भवन की ना ही शिक्षा विभाग मरम्मत करवा रहा है ना ही जल विद्युत निगम। इसके चलते भवन जर्जर हो रहा है। ऐसे में 250 छात्र छात्राओं सहित शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के कुल 22 अधिकारियों तथा कर्मचारियों की जान को भी खतरा हो सकता है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने बताया कि जलभराव के चलते कॉलेज का संचालन संभव नहीं था, इसलिए मजबूरन सुरक्षा के मद्देनजर अवकाश घोषित कर दिया गया। हालांकि शिक्षक तथा शिक्षणेत्तर स्टाफ कॉलेज में पानी आदि की निकासी में लगे रहे। घटना की सूचना विभागीय उच्च अधिकारी को भेज दी गई है। उप जिलाधिकारी कालसी सौरभ असवाल ने बताया कहा कि राजकीय इंटर कॉलेज कोटी कॉलोनी में राजस्व विभाग के अधिकारियों को भेज कर भवन की स्थिति के बारे में रिपोर्ट मंगाई जाएगी। विभाग तथा जल विद्युत निगम के अधिकारियों से बात कर कॉलेज की भवन की मरम्मत का प्रयास किया जाएगा, ताकि कोई दुर्घटना ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed