फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rain in monsoon first day.

बारिश के कारण रोकी गई केदारनाथ यात्रा

Thu, 25 Jun 2015 11:36 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 25 Jun 2015 11:36 AM IST
विज्ञापन
rain in monsoon first day.

मानसून के आगमन के दूसरे दिन गुरुवार को बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है। गुप्तकाशी, फाटा, सोनप्रयाग, गौरीकुंड सहित केदारघाटी में बारिश का दौर जारी है।

विज्ञापन


उधर, हेमकुंड यात्रा मार्ग पर बुधवार देर रात से हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने हेमकुंड यात्रा रोक ली है। बारिश बंद या कम होने पर ही यात्रा शुरू होगी। सुबह 10 बजे तक 900 यात्री हेमकुंड धाम पहुंच गए थे।
विज्ञापन


बद्रीनाथ हाईवे पर रडांग बेंड में मलबा आ गया। जिस कारण गुरुवार सुबह 10 बजे से बद्रीनाथ यात्रा रोक दी गई है। बद्रीनाथ जाने वाले यात्री पांडुकेश्वर और गोविंदघाट रोके गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि बद्रीनाथ के दर्शन कर लौट रहे करीब 300 यात्रियों को बद्रीनाथ में रोका गया है। सुबह 10 बजे से पहले 18 सौ यात्री बद्रीनाथ के दर्शन कर अपने घरों को लौट गए हैं।

मानसून की आमद के साथ ही बुधवार रात को राजधानी देहरादून में देर रात झमाझम बारिश हुई। उधर, गुरुवार को सुबह से ही बारिश की हल्की फुहारों का दौर जारी रहा। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

बुधवार रात तकरीबन 11 बजे से शुरू हुई बारिश देर रात तक होती रही। इस वजह से कई जगहों पर जलभराव भी हो गया। वहीं, मौसम विभाग ने गुरुवार को बादल छाए रहने और कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है।


राजधानी में बुधवार को सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। दोपहर के वक्त कुछ देर के लिए धूप निकली लेकिन शाम होते होते आसमान में फिर बादलों का डेरा हो गया। इस वजह से उमस भी बढ़ गई।

हालांकि देर शाम तक दोबारा बारिश नहीं हुई, लेकिन देर रात झमाझम बारिश हुई जिससे मौसम काफी ठंडा हो गया। मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि राजधानी में बृहस्पतिवार को बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed