{"_id":"6657096e3d266c9125fd43fad2ab1008","slug":"rain-in-last-june-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में 29 तक दस्तक दे सकता है मानसून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में 29 तक दस्तक दे सकता है मानसून
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 14 Jun 2014 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में आने वाली 29 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है। इस बार मानसून का आगमन औसत समय के मुकाबले हल्के से विलंब से पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
राज्य मौसम केंद्र का कहना है कि 29 जून तक मानसूनी बारिश प्रदेश को भिगो देगी।
पिछले साल 14 जून को आ गया था मानसून
बीते साल मानसून 14 जून को राज्य में पहुंच गया था। इसके दो दिन बाद हुई बारिश राज्य में सबसे बड़ी त्रासदी का कारण बनी। हजारों लोगों ने केदारनाथ आपदा का दर्द झेला।
विज्ञापन
यात्री, इमारतें, वाहन सब पानी में बह गए। सैकड़ों लोग काल के गाल में समा गए, जबकि हजारों लापता की श्रेणी में दर्ज किए गए।
एक ही दिन में 300 मिलीमीटर से भी अधिक पानी बरसा, जो रिकार्ड बन गया। बीते 16-17 जून की त्रासदी से सबक लेकर मौसम केंद्र मानसून की हर धड़कन पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
तापमान में बदलाव की उम्मीद नहीं
स्टेट इमरजेंसी आपरेशन सेंटर (एसईओसी) हर रोज का तीन घंटे का मौसम का हाल जारी कर रहा है। तापमान में हालांकि बहुत अधिक बदलाव की उम्मीद नहीं की जा रही। अधिकतम तापमान के 38-39 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बने रहने की संभावना है।