{"_id":"9c4cbf25df0fd8d4313fb2d4743d17a8","slug":"rain-in-haldwani","type":"story","status":"publish","title_hn":"काठगोदाम में ओलों के साथ झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काठगोदाम में ओलों के साथ झमाझम बारिश
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Wed, 11 Jun 2014 02:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई दिनों बाद मंगलवार को बदले मौसम के मिजाज से हल्द्वानी के लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
मौसम हुआ सुहावना
दोपहर बाद काठगोदाम तक झमाझम बारिश के साथ ओले भी गिरे। नैनीताल और भीमताल में भी सवा घंटे झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया।
हल्द्वानी में अंधड़ चलने से कई दिनों बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विज्ञान केंद्र नई दिल्ली और देहरादून से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को बारिश के कोई आसार नहीं थे।
पर्वतीय क्षेत्रों से बादल और हवा मैदानी क्षेत्रों की ओर चलने से लोकल बारिश हुई है। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एचएस कुशवाहा के मुताबिक लोकल सिस्टम बनने से यह बारिश हुई है।
विज्ञापन
12 से 20 जून के बीच प्री मानसून की 15 मिमी बारिश होने की संभावना है। मंगलवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन