फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rain in dehradun snowfall expected in uttarakhand

उत्तराखंड मौसम: बारिश से गिरा पारा, 22 फरवरी तक अलर्ट जारी

Mon, 18 Feb 2019 11:34 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 18 Feb 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
rain in dehradun snowfall expected in uttarakhand
- फोटो : डेमो

मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के मुताबिक सोमवार को देहरादून में बादल छाए रहे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई, जिससे एक बार फिर मौसम में ठंडक बढ़ गई। देहरादून। प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में 21 और 22 फरवरी को भारी बर्फबारी हो सकती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। वहीं, सोमवार को राजधानी दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद तापमान में कमी आई है। 

विज्ञापन


सोमवार सुबह राजधानी दून और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश से ठंडक बढ़ गई। सुबह के समय एक से दो दौर की रिमझिम बारिश हुई। स्कूल खुलने के समय बारिश होने से छात्र-छात्राओं और उनके परिजनों की खासी फजीहत हुई। हालांकि कुछ देर बाद मौसम में सुधार हुआ और हल्की धूप निकल आई। दोपहर में एक बार फिर हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक हल्की बारिश होती रही। शाम के समय भी कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। वहीं, मौसम में हुए इस बदलाव के कारण दिनभर ठंडक बनी रही। 

विज्ञापन


दूसरी ओर मौैसम विभाग ने आज भी ज्यादातर इलाकों में बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई है। विभागीय बुलेटिन के अनुसार राजधानी देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल और उधमसिंह नगर में अगले 48 घंटों के दौरान बारिश होने का अनुमान है। 21 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के तीन हजार मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है। 22 फरवरी की शाम से मौसम सामान्य हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले सात दिन भी बारिश और बर्फबारी

लोगों को अगले एक हफ्ते तक कड़ाके की ठंड, बारिश और बर्फबारी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण इस बार हिमालयी क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। इनका कहना है कि मौसम में इस बदलाव के पीछे ग्लोबल वार्मिंग को कारण बताना जल्दबाजी होगी। 

रविवार को कई दिनों बाद धूप खिली। तापमान अधिकतम 13 और न्यूनतम 7 था।  हाल के दिनों में कई बार तापमान शून्य से नीचे गया। रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे से मौसम बदला और धीरे-धीरे  बादल छा गए। केंद्रीय मौसम विज्ञान विभाग के उप महानिदेशक डॉ. आनंद शर्मा के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से सोमवार से रविवार तक बर्फबारी और बारिश के आसार हैं। उसके बाद मौसम में कुछ परिवर्तन आएगा।  

डा. आनंद शर्मा के मुताबिक मौसम में इस बदलाव के पीछे वैश्विक तापमान में वृद्धि को वजह बताना जल्दबाजी होगी। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण इस बार हिमालय क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी है। इस तरह की स्थिति कुछ वर्ष के अंतराल में बनती रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed