{"_id":"595a78b34f1c1b7b6c8b45dd","slug":"rain-in-dehradun-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में झमाझम बारिश, मौसम में आई ठंडक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में झमाझम बारिश, मौसम में आई ठंडक
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 03 Jul 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून समेत पूरे उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। सोमवार को इसका असर देखने को मिला। पूरे उत्तराखंड में जमकर बारिश हुई। वहीं दिनभर उमस के बाद राजधानी में भी तकरीबन रात 10 बजे जमकर बारिश हुई।
विज्ञापन
रात को तेज बारिश शुरू हुई और बूंदाबांदी सुबह तक होती रही। शहर के कई स्थानों पर बारिश तेज होते ही बिजली गुल हो गई। विभाग ने मंगलवार को भी प्रदेशभर में हल्की बारिश के आसार जताए हैं। प्रदेश भर में मानसूनी बादल छाए रहे। कुछ जगहों पर दोपहर में हल्की बारिश के बाद आसमान खुल गया था।
विज्ञापन
कुमाऊं क्षेत्र के कई जिलों में काफी बारिश रिकॉर्ड की गई। राजधानी में दिनभर हल्की धूप के बीच बादल छाए रहे। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार को भी बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी में भी बादल छाए रहेंगे और बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी। इसके बाद सोमवार को केदारनाथ से लेकर पूरे गढ़वाल और कुमाऊं में बारिश चालू रही। बारिश से राजधानी के कई इलाकों में पानी भी भर गया। लेकिन बारिश से लोगों को राहत भी मिली। दिनभर से जहां पारा 30 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं रात को पारे में भी गिरावट आयी।