{"_id":"5d24f9578ebc3e6cc4512bec","slug":"rain-in-dehradun-dehradun-news-drn3124189155","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से चोक हो गईं शहर की नालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से चोक हो गईं शहर की नालियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से शहर की नालियां चोक हो गईं। जिससे रास्तों पर जलभराव हो गया। इसकी नगर निगम के आपदा कंट्रोल रूम में मंगलवार को दो दर्जन से अधिक शिकायतें पहुंचीं। जिनमें से ज्यादातर शिकायत नाली चोक होने की आईं। वहीं, मेयर ने कई इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने चोक नाले खुलवाकर सफाई कराई।
नगर निगम के आपदा कंट्रोल रूम में मंगलवार को जलभराव और चोक नाली संबंधी करीब 27 शिकायतें दर्ज की गईं। जिनमें से सर्वाधिक 15 शिकायतें नाली चोक होने तथा 12 शिकायतें जलभराव की थीं। चंद्रबनी, सुभाष नगर, निरंजनपुर, गांधी ग्राम, खुड़बुड़ा आदि जगहों से नाली चोक होने की थीं। वहीं, कैनाल रोड, एमकेपी, जीएमएस रोड आदि स्थानों से जलभराव की शिकायतें पहुंचीं।
उधर, मेयर सुनील उनियाल गामा ने लोहार वाला से किशन नगर स्थित नाले का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई में लगे कर्मचारियों को तीन से चार फुट और गहराई से मलबा हटाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने मन्नूगंज नाला, दून अस्पताल चौक आदि का निरीक्षण कर चोक नाले खुलवाकर उसकी सफाई कराई। इस मौके पर नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश जोशी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
यहां करें शिकायत
नगर निगम के कार्यक्षेत्र से संबंधित शिकायत कभी भी आपदा कंट्रोल रूम नंबर 0135-265257 पर की जा सकती है।