फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rain in dehradun and debris fell on car at mussoorie

उत्तराखंड मौसमः देहरादून में हुई झमाझम बारिश, मसूरी में मलबे में दबी कार

Sat, 22 Jun 2019 07:35 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 22 Jun 2019 07:35 PM IST
विज्ञापन
rain in dehradun and debris fell on car at mussoorie
मलबे में दबी कार - फोटो : अमर उजाला

शनिवार की शाम तेज आंधी के साथ कुछ देर के लिए देहरादून में झमाझम बारिश हुई और मौसम सुहावना हो गया। जिसके बाद ठंडी हवाओं ने तापमान में गिरावट ला दी। वहीं मसूरी में भी शाम को बारिश हुई, जिससे ठंड बढ़ गई। पर्यटक ने जमकर मौसम का लुत्फ उठाया। 

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर मसूरी में स्थानीय लोगों को तेज बारिश होने पर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा मसूरी माल रोड सहित कई अन्य जगहों पर जलभराव हो गया। मसूरी देहरादून मार्ग पर बड़े मोड़ के पास मलबा आने से एक कार दब गई। जलभराव के कारण लोगों को आवाजाही में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश को लेकर स्थानीय और पालिका प्रशासन के द्वारा की जाने वाली तैयारियां नजर नहीं आ रही हैं। यहां बारिश होने पर जलभराव की स्थिति पैदा हो रही है। क्योंकि प्राकृतिक नालों के साथ पालिका द्वारा बनाए गए नाले बंद पड़े हैं। जिस वजह से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। मौसम विभाग के द्वारा अनुमान जताया गया है की ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं निचले इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

विज्ञापन

केदारनाथ में एक घंटा हुई तेज बारिश

शनिवार दोपहर को केदारनाथ में एक घंटे से अधिक समय तक तेज बारिश हुई। इसके बाद भी आसमान में घने बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी होती रही। जबकि जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग सहित अन्य क्षेत्रों में घने बादल छाए रहे। इस दौरान तेज हवाएं भी चलीं। 

मलबा गिरने से बदरीनाथ हाईवे एक घंटे अवरुद्ध
बारिश की वजह से ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मूल्यागांव के समीप पहाड़ी से मलबा आने से यहां पर यातायात करीब एक घंटे अवरुद्ध रहा। लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने यहां मलबा हटाकर यातायात चालू कराया, लेकिन दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार होने की वजह से यातायात सामान्य होने में काफी वक्त लगा।

शनिवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे बारिश से मूल्यागांव में मलबा गिर गया, जिससे यातायात बाधित हो गया। बारिश रुकने पर लोनिवि ने मशीनों से मलबा हटवाया। लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के सहायक अभियंता राजीव शर्मा ने बताया कि मूल्यागांव में ज्यादातर पैच में डामरीकरण हो चुका है। यहां पर छोटा ही पैच शेष बचा हुआ है। शनिवार को यहां पर मलबा गया था, जिससे दिक्कत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed