उत्तराखंडः पड़ेगी खतरनाक ठंड, बारिश-बर्फबारी के आसार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में मौसम फिर ठंडा हो सकता है। मौसम विभाग ने उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फ पड़ने की संभावना जताई है।
राजधानी देहरादून में भी आंशिक बादल रहने का अनुमान जताया गया है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरे की वजह से धूप देर से निकलेगी। प्रदेशभर में बुधवार को सुबह से ही धूप खिली लेकिन हल्की ठंडी हवाओं की वजह से लोग धूप की गर्मी के आनंद से वंचित रहे।
राजधानी में रात का तापमान 6.5 डिग्री पर ही टिका रहा। रात को पाला पड़ने से शाम ढलते ही हाड़ कंपाने वाली ठंड हो रही है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि गुरुवार को प्रदेश में कहीं कहीं खासकर पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फ पड़ सकती है।
रात की ठंड है खतरनाक
बिक्रम सिंह ने बताया कि मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाने की वजह से धूप का आनंद कम ही मिल पाएगा। राजधानी में भी आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।
कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर दोबारा सक्रिय हो रहा है। निश्चित तौर पर आगामी एक दो दिन इसका असर देखने को मिलेगा।
बचकर रहें...
दिन में तापमान 19 से 20 डिग्री तक पहुंचने के बाद शाम होने तक पारा 13 से 14 डिग्री तक और रात को तापमान 6.5 डिग्री तक गिर रहा है।
मौसम विभाग ने ऐसे मौसम में रात को ठंड से बचकर रहने की सलाह दी है। गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने भी मंगलवार को ही सभी अधिकारियों को रात में मुख्य चौराहों पर अलाव जलाने के निर्देश दिए थे।