{"_id":"5a087b034f1c1b60678bab95","slug":"rain-and-snowfall-alert-in-three-district-of-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, तीन जिलों में बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, तीन जिलों में बारिश के आसार
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 12 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के तीन जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं। हालांकि, मैदानी इलाकों में आंशिक बादल और कोहरा छाने की संभावना है। फिलहाल, कहीं भी ज्यादा बर्फबारी होने की चेतावनी नहीं है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में सोमवार को कुछ जगहों पर हल्की बारिश के साथ हल्की बर्फबारी हो सकती है। इस वजह से तापमान में गिरावट भी आ सकती है।
विज्ञापन
प्रदेश के बाकी जिलों में मौसम शुष्क ही रहेगा। कुछ जगहों पर आंशिक बादल जरूर आ सकते हैं। राजधानी देहरादून में भी आंशिक बादलों के बीच धूप खिली रहेगी। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को भी यही तापमान रहने की संभावना है।
विज्ञापन