फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rain alert in uttarakhand for two days 

उत्तराखंड में फिर भारी बारिश का अलर्ट, 8 और 9 को जमकर बरसेंगे मेघ

Sat, 05 Aug 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 05 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
rain alert in uttarakhand for two days 

प‌िछले चार द‌िनों से उत्तराखंड में हो रही बारिश से राहत म‌िली नहीं थी क‌ि मौसम व‌िभाग ने फ‌िर से भारी बारिश का अलर्ट जारी क‌िया है। मौसम विभाग ने आठ और नौ अगस्त को प्रदेश में भारी बारिश होने की आशंका जताई है।

विज्ञापन


इसके चलते भूस्खलन और और सड़क बंद होने की घटनाएं भी हो सकती हैं। मौसम विभाग ने इसके मद्देनजर अलर्ट जारी किया है। वहीं बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में जबरदस्त बारिश रिकॉर्ड की गई है। 
विज्ञापन


बीते करीब 72 घंटों से लगातार हो रही बारिश शनिवार को कुछ कम रही। राजधानी दून समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश नहीं हुई। हालांकि कुछ इलाकों में दिन और शाम के समय हल्की से बारिश हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

rain alert in uttarakhand for two days 

​रविवार और सोमवार को ज्यादातर इलाकों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है। वहीं मौसम विभाग मंगलवार और बुधवार को एक बार फिर भारी बारिश होने के आसार बता रहा है।

मौसम विभाग से के अनुसार बीतेे 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में जबरदस्त बारिश रिकॉर्ड की गई। ऋषिकेश क्षेत्र में सबसे अधिक 210 मिमी, जौलीग्रांट व हरिद्वार में 150, चौखुटिया में 110, लैंसडाउन, कर्णप्रयाग, देहरादून, बागेश्वर में 90, जखोली, देवप्रयाग, टिहरी, डीडीहाट, गैरसैण में 70, पौड़ी व गंगोलीहाट में 60, अल्मोड़ा, गरुड़, रुद्रप्रयाग, कोटद्वार, द्वाराहाट में 50, उखीमठ, कपकोट, धारचूला, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ व रामनगर में 40 और भटवाड़ी, मसूरी, मुक्तेश्वर, टिहरी व नैनीताल में 30 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed