फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Rain affects chardham Yatra figure of 15 thousand reduced to 1,500 badrinath Dham read all Updates in hindi

Uttarakhand News: यात्रा पर भी दिखने लगा मानसून का असर, 15 हजार का आंकड़ा 1,500 पर सिमटा

Sat, 20 Jul 2024 07:05 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ (चमोली)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ (चमोली)। Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 20 Jul 2024 07:05 PM IST
सार

बदरीनाथ की यात्रा का पीक सीजन मई और जून में रहता है। जुलाई में बरसात शुरू होने के साथ ही यात्रा कम हो जाती है। शुक्रवार को धाम में दोपहर बाद श्रद्धालुओं की कोई लाइन नहीं लग रही है।

 

विज्ञापन
Rain affects chardham Yatra figure of 15 thousand reduced to 1,500 badrinath Dham read all Updates in hindi
बदरीनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मानसून का असर यात्रा पर भी दिखने लगा है। बारिश होने और बार-बार हाईवे बंद होने से बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा बेहद कम हो गई है। पिछले 15 दिनों में यहां 5000 से भी कम श्रद्धालु पहुंचे हैं। बदरीनाथ धाम में कोई लाइन नहीं लग रही और दोपहर बाद मंदिर परिसर खाली हो जा रहा, जबकि मई-जून में जहां प्रतिदिन 15 हजार से अधिक तीर्थयात्री पहुंचते थे, वहीं अब यह संख्या 1500 पर सिमट गई है।

विज्ञापन


उधर, हेमकुंड साहिब में भी प्रतिदिन 300 से 500 श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बदरीनाथ की यात्रा का पीक सीजन मई और जून में रहता है। जुलाई में बरसात शुरू होने के साथ ही यात्रा कम हो जाती है। शुक्रवार को धाम में दोपहर बाद श्रद्धालुओं की कोई लाइन नहीं लग रही है।
विज्ञापन


ऐसे में श्रद्धालुओं को बदरीनाथ के दर्शनों में कोई दिक्कत नहीं हो रही है। मई और जून में जहां हर दिन 15 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे थे, वहीं अब यह आंकड़ा 1,500 तक सिमट गया है। बदरीनाथ धाम में 18 जुलाई को 1,172 श्रद्धालु पहुंचे, जबकि शुक्रवार को भी लगभग 1,200 ने दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Weather Update: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट... मौसम विभाग ने दी अगले 24-48 घंटे सतर्क रहने की चेतावनी

धाम में अभी तक 8,65,536 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। यही स्थिति हेमकुंड साहिब की भी है। यहां प्रतिदिन 383 से 500 की संख्या में ही श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जबकि पूर्व मई-जून में यह संख्या 1,500 से 2,000 तक रहती थी। अभी तक 1,33,660 श्रद्धालु हेमकुंड साहिब के दर्शन कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed