फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Railways Train Update Two pairs of trains will be canceled from December to February Haridwar Uttarakhand news

Haridwar: सर्दियां बढ़ने के साथ ही ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक, दिसंबर से फरवरी तक रद्द रहेंगी दो जोड़ी ट्रेनें

Sat, 25 Nov 2023 10:04 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 25 Nov 2023 10:04 AM IST
सार

दिसंबर में कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे की ओर से ट्रेनों का संचालन रद्द करना शुरू कर दिया गया है। फिलहाल हरिद्वार और ऋषिकेश से होकर गुजरने वाली दो जोड़ी ट्रेनों को दिसंबर की शुरुआत होते ही बंद कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Railways Train Update Two pairs of trains will be canceled from December to February Haridwar Uttarakhand news
ट्रेन - फोटो : istock

विस्तार

सर्दियां बढ़ने के साथ ही ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगना शुरू हो गया है। हरिद्वार-ऋषिकेश से होकर गुजरने वाले वालीं दो जोड़ी ट्रेनों का संचालन दिसंबर से लेकर फरवरी तक रद्द कर दिया गया है। अभी कई और रूटों पर चलने वाली ट्रेनों का भी संचालन कोहरे के चलते बंद हो सकता है।

विज्ञापन

लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनों में वेटिंग 100 के पार चल रही है। अब दिसंबर में कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे की ओर से ट्रेनों का संचालन रद्द करना शुरू कर दिया गया है। फिलहाल हरिद्वार और ऋषिकेश से होकर गुजरने वाली दो जोड़ी ट्रेनों को दिसंबर की शुरुआत होते ही बंद कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


14 दिन और 14 तस्वीरें: कब निकलेंगे सुरंग से बाहर? हर आहट पर धड़क रहा दिल...बेबस मजदूरों को अब सता रहा ये गम

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक दिनेश कुमार के मुताबिक, ऋषिकेश जम्मू तवी चार दिसंबर से 26 फरवरी और जम्मू तवी ऋषिकेश तीन दिसंबर से 25 फरवरी तक रद्द रहेगी। प्रयागराज ऋषिकेश तीन दिसंबर से 29 फरवरी तक और ऋषिकेश प्रयागराज चार दिसंबर से एक मार्च तक निरस्त रहेगी। फिलहाल इन ट्रेनों का संचालन हो रहा है। सर्दियों में कोहरे के चलते हर साल कई ट्रेनों को रद्द किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed