{"_id":"6ac406a806fe90bd8f041d08","slug":"raids-conducted-against-single-use-plastic-fines-totaling-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1083422-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ छापेमारी, 18 हजार का जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ छापेमारी, 18 हजार का जुर्माना वसूला
Tue, 06 Oct 2026 01:50 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में नगर पालिका की टीम ने सोमवार को सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। पालिका क्षेत्र में थोक व्यापारियों की दुकानों पर छापेमारी कर प्रतिबंधित प्लास्टिक की जांच की गई। इस दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 18 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मनोज बिष्ट ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने के लिए पालिका की ओर से नियमित रूप से अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग और बिक्री नहीं करने की अपील की। टीम में परमेश चौधरी, पवन कुमार, सुभाष, सुरेंद्र, शंकर और संदीप आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन