फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Raid on Two medical Store for Narcotic Medicine sale without Permission

देहरादून: मेडिकल स्टोर पर छापा, नशीली दवा बेच रही दो दुकानों की खरीद-बिक्री पर रोक

Sun, 09 Feb 2020 10:46 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 09 Feb 2020 10:46 AM IST
सार

  • पटेलनगर स्थित दो दुकानों पर दवा खरीद-बिक्री पर रोक

विज्ञापन
Dehradun: Raid on Two medical Store for Narcotic Medicine sale without Permission
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देहरादून में डॉक्टर के पर्चे के बिना नशीली दवाएं बेचने की शिकायत पर औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने दवा की दुकानों पर छापा मारा। दो दुकानों पर खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इनके लाइसेंस रद्द करने की भी सिफारिश की जाएगी।

विज्ञापन


राज्य औषधि नियंत्रण विभाग को शिकायत मिली थी कि देहरादून क्षेत्र में कुछ कैमिस्ट साइकोट्रॉपिक दवाओं को नशे के लिए बेच रहे हैं। इस पर औषधि नियंत्रक ताजबर सिंह ने ड्रग इंस्पेक्टर को गोपनीय जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन


प्रथमदृष्ट्या शिकायत सही मिलने पर उन्होंने देहरादून के ड्रग इंस्पेक्टर नीरज कुमार, हरिद्वार की ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती और एमएस राणा को कार्रवाई के निर्देश दिए। शनिवार शाम तीनों ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने पटेलनगर स्थित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के बाहर दवा की दुकानों पर छापे मारे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें सिमरन फार्मेसी और गुरुकृपा दवा स्टोर में फार्मेसिस्ट नहीं मिले। दवाओं को निर्धारित मूल्य से अधिक पर बेचे जाने का भी पता चला। इन दुकानों से टीम ने एंटी बॉयोटिक, एंटी कोल्ड, कफ, विटामिन दवाओं के सैंपल भी लिए। दोनों दुकानों में दवाओं की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी है।

दोनों दवा स्टोर के लाइसेंस रद्द करने के लिए लाइसेंसिंग अथॉरिटी को लिखा जा रहा है। इसी तरह, साईं कृपा और ब्रदर्स दवा स्टोर में भी कई दवाओं की बिक्री के बिल नहीं थे। इस पर दोनों के संचालकों को चेतावनी दी। ड्रग इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed