फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Raid on many stores including KFC, Reliance and Pizza Hut

केएफसी, रिलायंस, पिज्जाहट समेत की कई स्टोरों पर छापा

Tue, 12 Oct 2021 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Raid on many stores including KFC, Reliance and Pizza Hut
देहरादून। दीपावली नजदीक आते ही बाजार में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री बढ़ जाती है। ऐसे में खाद्य सुरक्षा विभाग की सक्रियता बढ़ गई है। अधिकारियों ने सोमवार को केएफसी, रिलायंस रिटेल स्टोर स्मार्ट प्वाइंट, पिज्जाहट आदि नामीगिरामी कंपनियों के स्टोरों पर औचक जांच पड़ताल की। इस दौरान चीज, पनीर, जूस, म्यूनीज समेत खाने-पीने के कई चीजों के नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडे की अगुवाई में टीम ने मसूरी रोड स्थित केएफसी स्टोर पर औचक जांच की। इस दौरान टीम ने वहां चीज के नमूने लिए। इतना ही नहीं टीम ने रिलायंस रिटेल स्टोर स्मार्ट प्वाइंट में भी औचक जांच पड़ताल करने के साथ ही कुट्टू के आटे और लीची जूस के नमूने लिए। तीनों स्टोर से लिए गए नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह की अगुवाई में दूसरी विभागीय टीम माजरा स्थित पिज्जाहट में औचक जांच की। टीम ने वहां से पनीर के नमूने लिए गए। टीम ने निरंजनपुर स्थित केएफसी में भी औचक जांच करने के साथ ही म्यूनीज के नमूने लिए।
विज्ञापन

कुट्टू का आटा खाने से 50 लोग हो गए थे बीमार
दो दिन पूर्व कुट्टू का आटा खाने को लेकर देहरादून, हरिद्वार, रुड़की व ऋषिकेश में कुल 50 लोग बीमार हो गए थे। ऐसे में विभागीय अधिकारियों की टीमें कुट्टू के आटे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed