फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rahul Gandhi to Sound the Election Bugle in Uttarakhand Soon Senior Leaders Take Charge of Front

Uttarakhand: राहुल गांधी करेंगे चुनावी शंखनाद; वरिष्ठ नेताओं ने गढ़वाल व कुमाऊं में संभाला मोर्चा

Fri, 29 May 2026 12:17 AM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 29 May 2026 12:17 AM IST
सार

विधानसभा व लोकसभा चुनाव में लगातार शिकस्त मिलने के बाद 2027 में सत्ता वापस की उम्मीद लगाए कांग्रेस को नई ऊर्जा देने के लिए राहुल गांधी का दौरा अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi to Sound the Election Bugle in Uttarakhand Soon Senior Leaders Take Charge of Front
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंबे समय बाद उत्तराखंड दौरे पर आ रहे कांग्रेस के शीर्ष नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आगामी विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। दो दिवसीय दौरे के लिए प्रदेश कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अल्मोड़ा में होने वाली रैली और पौड़ी में पूर्व सैनिक सम्मेलन के लिए मोर्चा संभाल लिया है।

विज्ञापन


विधानसभा व लोकसभा चुनाव में लगातार शिकस्त मिलने के बाद 2027 में सत्ता वापस की उम्मीद लगाए कांग्रेस को नई ऊर्जा देने के लिए राहुल गांधी का दौरा अहम माना जा रहा है। वर्ष 2021 में राहुल गांधी उत्तराखंड आए थे। इसके बाद विधानसभा उपचुनाव, लोकसभा चुनाव और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें उत्तराखंड आने का वक्त नहीं मिला।
विज्ञापन


2027 के चुनाव के लिए कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व उत्तराखंड में सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा कुमाऊं व गढ़वाल मंडल का पांच-पांच दिन का पहले ही दौरा कर चुकी है। अब चार व पांच जून को राहुल गांधी के दौरे पर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: नितिन नवीन ने दिया हारी सीटों पर बूथ प्रबंधन का मंत्र; जहां रह गई थी कोर कसर, वहां जाएगी कोर कमेटी

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पौड़ी में होने वाले कार्यक्रम के लिए विधायक विक्रम सिंह नेगी को संयोजक बनाया गया।

जबकि अल्मोड़ा रैली के लिए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक मनोज तिवारी के अलावा पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद कुंजवाल सहित अन्य वरिष्ठ नेता लगातार कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed