फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rahul gandhi mention bal mithai in his speech.

नोटबंदी से राहुल को आई 'बाल मिठाई' की याद, पूछा- कैसे खरीदेंगे?

Sat, 24 Dec 2016 02:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Sat, 24 Dec 2016 02:58 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi mention bal mithai in his speech.
राहुल ने अपने भाषण में अल्मोड़ा की मशहूर बाल मिठाई (दायें) का जिक्र किया। - फोटो : AmarUjala

अल्मोड़ा में जब राहुल गांधी ने नोटबंदी पर पीएम मोदी पर हमला बोला तो यहां की मशहूर बाल मिठाई का जिक्र किए बिना न रह सके। बाल मिठाई का जिक्र करते हुए उन्होंने प्रदेश की आर्थिक स्थिति को नोटबंदी के प्रभाव से जोड़ा।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव से ठीक पहले यहां सिमकनी के मैदान में हुई कांग्रेस की जनसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मतदाताओं की नब्ज पकड़ने की भी कोशिश की। कुल 35 मिनट के भाषण में राहुल ने कुल जमा तीन बार उत्तराखंड का जिक्र किया। तीनों बार संदर्भ नोटबंदी ही था।

विज्ञापन

जब पूछा, क्या पेटीएम से खरीद पाएंगे बाल मिठाई?

rahul gandhi mention bal mithai in his speech.
राहुल गांधी - फोटो : AmarUjala

अल्मोड़ा की बाल मिठाई का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि आप लोग क्या मोहन सिंह, खीम सिंह की बाल मिठाई क्या पेटीएम के माध्यम से खरीद पाएंगे। इसे तो कैश में खरीदना पड़ेगा।

मोदी की बहराइच की सभा का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि वहां मोदी को फोन पर भाषण देना पड़ा। सिग्नल न होने से लोग भाषण सुन नहीं पाए। यहां पहाड़ों में तो कई जगह सिग्नल ही नहीं मिलते हैं।

नोटबंदी के आर्थिक प्रभाव का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि नोटबंदी ने उत्तराखंड की मनीआर्डर इकोनॉमी को बरबाद कर दिया है।

फिल्मी गानों की पैरोडी पर बटोरी तालियां

rahul gandhi mention bal mithai in his speech.
रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। - फोटो : AmarUjala

कहा नोटबंदी से उत्तराखंड की महिलाओं, पर्यटन पर जबरदस्त चोट पड़ी है। सिडकुल से मजदूरों को निकाला जा रहा है।

सभा में मौजूद लोगों से जुड़ने के लिए राहुल ने कुछ सीधे सवाल भी लोगों की तरफ उछाले। अमिताभ की एक फिल्म के गाने की पैरोडी सुनाई-अपना तो बस यही सपना, राम-राम जपना, गरीब का माल अपना।

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड में 2017 में कांग्रेस आएगी तो राहुल के हाथ मजबूत होंगे।

विज्ञापन

किशोर ने किया राहुल की केदारनाथ पैदल यात्रा का जिक्र

rahul gandhi mention bal mithai in his speech.
कांग्रेस नेताओं के साथ मंच पर राहुल गांधी - फोटो : AmarUjala

इससे पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि राहुल उत्तराखंड के हर सुख-दुख में साथ रहे।

केदारनाथ आपदा के तुरंत बाद राहुल ने गौरीकुंड से केदारनाथ तक की पदयात्रा कर प्रदेश का खोया हुआ आत्मविश्वास लौटाया। यहां से वापस जाकर राहुल ने सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को प्रदेश के हालात बताए और राज्य के लिए 7500 करोड़ रुपये का पैकेज मंजूर कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed