फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rahul Gandhi Dehradun Visit Today arrived interact with students Chhatron Ki Goonj Event Uttarakhand News

Rahul Gandhi Dehradun Visit: दून पहुंचे राहुल गांधी, दिवंगत कार्यकर्ता अमर मेहता के परिजनों से की मुलाकात

Fri, 17 Jul 2026 04:24 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 17 Jul 2026 04:24 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देहरादून पहुंच गए हैं। वह छात्रों से संवाद करेंगे। उनसे संवाद करने के लिए  2.5 लाख से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण कराया है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi Dehradun Visit Today arrived interact with students   Chhatron Ki Goonj Event Uttarakhand News
दिवंगत अमर मेहता के परिजनों से मुलाकात करते राहुल गांधी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्रों से संवाद के लिए देहरादून पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से निकलने के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस के वरिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ता रहे दिवंगत अमर मेहता के परिजनों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने परिवार को इस कठिन समय में सांत्वना दी और हर संभव साथ देने का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन


अमर मेहता लंबे समय तक कांग्रेस संगठन से जुड़े रहे और पार्टी के लिए सक्रिय रूप से काम करते रहे। कांग्रेस ने उनके निधन को संगठन के लिए बड़ी क्षति बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। छात्रों के गूंज कार्यक्रम के लिए खड़े किए जा रहे जर्मन हैंगर स्ट्रक्चर के दौरान एक एल्युमिनियम का खंभा वहां खड़े 65 वर्षीय कांग्रेस नेता अमर मेहता के सिर पर गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कांग्रेसी आनन-फानन में उनको सीएमआई अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


छात्रों से संवाद करेंगे राहुल
छात्राें की गूंज कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी स्टेज से छात्रों को संबोधित और उनके साथ संवाद करेंगे। इसके लिए पंडाल में एक तरफ स्टेज तैयार किया गया है। उस पर सिर्फ राहुल गांधी ही रहेंगे। ग्राउंड छोटा है और छात्रों की भीड़ ज्यादा आने की संभावना है। इसको देखते हुए पंडाल में छात्राें के लिए स्टैंडिंग व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Rahul Gandhi Dehradun Visit Today arrived interact with students   Chhatron Ki Goonj Event Uttarakhand News
राहुल गांधी दून दौरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सेवादल संभालेगा व्यवस्था
कांग्रेस सेवादल को छात्रों की मदद के लिए तैयार किया गया है। छात्रों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो और कार्यक्रम स्थल तक वह पहुंच जाएं, इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है। पीने के पानी की कमी भी न हो इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पेयजल की व्यवस्था कराई गई है।

ये भी पढे़ं...Dehradun: युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी-बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, काम बोलता है

सिर्फ पंजीकृत छात्रों को मिलेगा पंडाल में प्रवेश
महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि राहुल गांधी के साथ संवाद करने के लिए लोगों में जिज्ञासा है। इसलिए 2.5 लाख से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण कराया है। अब इनमें से कितने लोग पंडाल में पहुंचेंगे यह देखना होगा। हालांकि यह तय है कि पंडाल में पंजीकरण कराने वालों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो ऐसे में हेल्प डेस्क भी वहीं पर बनाई जाएगी और क्यूआर भी लगाए जाएंगे ताकि छात्र कार्यक्रम स्थल पर भी अपना पंजीकरण कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed