फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra 130th day dedicated to Joshimath disaster Uttarakhand news

Uttarakhand: जोशीमठ आपदा को समर्पित रहा भारत जोड़ो यात्रा का 130वां दिन, जम्मू में यात्रा में शामिल हुए नेता

Wed, 25 Jan 2023 03:29 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 25 Jan 2023 03:29 PM IST
सार

राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर में चल रही भारत जोड़ो यात्रा का पूरा एक दिन जोशीमठ आपदा और आपदा प्रभावितों के साथ अपनी एकजुटता जाहिर करने के लिए समर्पित किया। उन्होंने इसरो की ओर से जोशीमठ की सेटेलाइट तस्वीरें हटाने पर हैरानी जताई।

विज्ञापन
Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra 130th day dedicated to Joshimath disaster Uttarakhand news
जोशीमठ बचाओ का नारा देते राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का 130वां दिन आपदाग्रस्त जोशीमठ शहर को समर्पित रहा। यात्रा में मंगलवार को उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल हुए और जोशीमठ बचाओ के नारे लगाए। उन्होंने राहुल गांधी से जोशीमठ आकर हालात का जायजा लेने के लिए आमंत्रित किया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया।

विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बताया कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व हमेशा से ही उत्तराखंड की हर ज्वलंत समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहा है। राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर में चल रही भारत जोड़ो यात्रा का पूरा एक दिन जोशीमठ आपदा और आपदा प्रभावितों के साथ अपनी एकजुटता जाहिर करने के लिए समर्पित किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने इसरो की ओर से जोशीमठ की सेटेलाइट तस्वीरें हटाने पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि यह तस्वीरें जोशीमठ के आपदा प्रबंधन कार्यों में महत्वपूर्ण साबित हो सकती थीं, लेकिन केंद्र सरकार के दबाव में इन्हें हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी और उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी ने कहा की सत्तारूढ़ दल मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर यह आरोप लगा रहा है कि कांग्रेस जोशीमठ मुद्दे पर राजनीति कर रही है, जबकि उत्तराखंड के लोग देख रहे हैं कि भाजपा नेताओं ने जोशीमठ को लेकर कितनी संजीदगी दिखाई है। कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने भाजपा के तमाम उन मंत्रियों के लिए एक लंबी लकीर खींचने का काम किया है जिन्होंने जोशीमठ आपदा को इतने दिन बीत जाने के बावजूद भी जोशीमठ से दूरी बनाकर रखी हुई है ।


ये भी पढ़ें...Joshimath Sinking: सीएम धामी ने कहा- 70 प्रतिशत जोशीमठ सुरक्षित है, प्रभावितों की मदद को आगे आने की अपील

उत्तराखंड से ये नेता हुए शामिल
प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रीतम सिंह, काजी निजामुद्दीन, गणेश गोदियाल, मनीष खंडूड़ी, हरक सिंह रावत, प्रकाश जोशी आदि शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed