{"_id":"1aea07097e1ed774f8430692f0fca0f9","slug":"raghav-s-wish-to-dance-in-garhwali-song-furki-band","type":"story","status":"publish","title_hn":"'फुरकी बांद' पर नाचेगा क्रोकरॉक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'फुरकी बांद' पर नाचेगा क्रोकरॉक्स
अमर उजाला, नलिनी गुसांई, देहरादून
Updated Thu, 22 Aug 2013 11:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून के राघव अगर एक टीवी शो में कार्य नहीं कर रहे होते तो डीएवी में चुनाव लड़ रहे होते। राघव डीएवी को लेकर बहुत क्रेजी हैं। राज्य में आई आपदा के पीड़ितों की सहायता के लिए राघव शो करना चाहते हैं।
विज्ञापन
बुधवार को दून पहुंचे राघव ने पत्रकारों को बताया कि वे आपदा-पीड़ितों के लिए दून में चैरिटी-शो कराना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती से बात की है।
विज्ञापन
दादा ने वादा किया है कि शूटिंग से वक्त मिलते ही उत्तराखंडवासियों के लिए शो करेंगे। उन्होंने कहा कि वे शो में फुरकी बांद सहित अन्य गढ़वाली गीतों पर डांस करना चाहते हैं।
विज्ञापन
अब बड़े पर्दे पर
राघव अब बड़े पर्दे पर पहुंच गए हैं। उन्हें दो फिल्में मिली हैं। एबीसीडी-पार्ट 2 और सोनाली केबल। राघव ने बताया कि एबीसीडी-पार्ट-2 तीन जनवरी को रिलीज हो रही है।
सोनाली केबल में रिहा-चक्रवर्ती, अली फजल और राघव तीनों ही मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म मुंबई के केबल माफिया पर आधारित है।
ऑडीशन 23 को
एक टीवी डांस शो के ऑडीशन दून में 23 अगस्त को होंगे। राघव ने बताया कि एशियन स्कूल में सुबह नौ से दो बजे तक चलने वाले ऑडीशन में 14 से 30 आयु-वर्ग के लोग प्रतिभाग कर सकते हैं।