फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ragging will not be tolerated in college

रैगिंग जैसी गतिविधियों पर सख्ती बरतेगा डाकपत्थर डिग्री कालेज

Sat, 22 Oct 2022 01:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
Ragging will not be tolerated in college
डाकपत्थर स्थित वीर शहीद केसरी चंद राजकीय महाविद्यालय की एंटी रैगिंग सेल ने परिसर में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने परिसर में रैगिंग संबंधी जानकारी के बैनर लगाने के साथ सीनियर छात्र-छात्राओं को नियम-कानूनों का पालन करने की सलाह दी।
विज्ञापन

डाकपत्थर डिग्री कॉलेज प्रशासन ने रैगिंग जैसी गतिविधियों में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं पर सख्ती बरतने की बात कही है। छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए एंटी रैगिंग टीम ने परिसर स्थित कॉलेज भवन, छात्रावास, बहुउद्देशीय हाल, महिला व पुरुष शौचालय आदि पर जानकारी संबंधी बैनर चस्पा किए। प्राचार्य प्रो. जीआर सेमवाल ने सेल के संयोजक डॉ. नीलम ध्यानी व सदस्यों को इस प्रकार की गैरकानूनी गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने और समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। कहा कि रैगिंग अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है, जिससे नवागंतुक छात्र-छात्राओं को मनोवैज्ञानिक रूप से कष्ट होता है। इसलिए ऐसी किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान प्रो. आरएस गंगवार, डॉ. राखी डिमरी, डॉ. माधुरी रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed