फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   radar gun stops high speed of vehicle

पहाड़ी सड़क पर वाहनों की ओवर स्पीड पर लगाम लगाएगी ये 'गन'

Tue, 20 Jun 2017 08:32 AM IST
ओम प्रकाश जोशी / अमर उजाला, उत्तरकाशी
ओम प्रकाश जोशी / अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Tue, 20 Jun 2017 08:32 AM IST
विज्ञापन
radar gun stops high speed of vehicle
radar gun - फोटो : amar ujala

अब ओवर स्पीड में वाहन चलाना आसान नहीं होगा। क्योंकि अब एक गन की मदद से वाहनों की स्पीड आसानी से पकड़ी जाएगी।

विज्ञापन

              
दरअसल कुछ समय पहले चारधाम यात्रा को देखते हुए उत्तरकाशी पुलिस को पुलिस मुख्यालय से एक रडार गन मशीन मिली है, जिससे वाहनों की स्पीड पर आसानी से लगाम लग जाएगी। रडार गन लिए सिपाही आसानी से सड़क किनारे खड़े होकर करीब 150 मीटर दूर से आ रहे वाहन की स्पीड का आसानी से पता लगा लेगा।

पिछले करीब 15 दिनों में अभी तक रडार गन की बदौलत गंगोत्री हाईवे पर 100 से अधिक ओवर स्पीड के मामले में चालान किए जा चुके हैं।

सीमांत जिले की सड़के बेहद घुमावदार

radar gun stops high speed of vehicle
चार धाम यात्रा मार्ग - फोटो : file photo

बता दें कि सीमांत जिले की सड़के घुमावदार हैं। यहां ओवर स्पीड में चलने पर वाहन अनियंत्रित होने से ज्यादातर हादसे होते हैं।

ऐसे में इन हादसों पर लगाम लगाने के लिए यह रडार गन ज्यादा कारगर साबित होगा। पुलिस अधिकारियों की माने तो अभी फिलहाल पुलिस मुख्यालय से एक ही रडार गन जिला पुलिस को मिली है, लेकिन इसके फायदे को देखते हुए आगे कुछ और की डिमांड पुलिस मुख्यालय से की जागी। 
               
पुलिस मुख्यालय से हमें एक रडार गन मिली है, जिसकी बदौलत पिछले कुछ दिनों में अभी तक हमने 100 से अधिक ओवर स्पीड के मामले में चालान किए हैं। रडार गन में करीब 150 मीटर दूर से वाहन की स्पीड आसानी से रडार पर दर्ज हो जाती है। 
- ददन पाल, एसपी उत्तरकाशी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed