फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   raag desh would be tax free in uttarakhand

रागदेश फिल्म पर बड़े फैसले की तैयारी में सरकार, दर्शकों को होगा फायदा

Tue, 18 Jul 2017 08:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 18 Jul 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
raag desh would be tax free in uttarakhand
raag desh movie

1940 से 1945 के बीच की सत्य घटनाओं पर आधारित बॉलीवुड फिल्म रागदेश को लेकर उत्तराखंड सरकार बड़ा फैसला लेने के मूड में है। अगर बात बन गई तो इससे फिल्म देखने वालों को बड़ा फायदा होगा। जानिए...

विज्ञापन


मूल रूप से पौड़ी निवासी फिल्म निर्देशक तिग्मांशु धूलिया ने बताया कि रागदेश 1940 से 45 के  बीच की सत्य घटनाओं पर आधारित फिल्म है। फिल्म में लाल किला ट्रायल्स, द्वितीय विश्व युद्ध, वर्मा युद्ध, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और आजाद हिंद फौज से जुड़े तमाम पहलुओं को दर्शाया गया है। 
विज्ञापन


उनका दावा है कि इन विषयों पर बनने वाली यह पहली बॉलीवुड फिल्म है। बताया कि फिल्म रागदेश की 60 फीसदी शूटिंग उत्तराखंड में हुई है। मालदेवता, सुद्धोवाला, एफआरआई परिसर जैसे मनोरम स्थानों पर फिल्म की शूटिंग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये फैसला लेने के मूड में है त्रिवेंद्र सरकार

raag desh would be tax free in uttarakhand
cm trivendra singh rawat

फिल्म में ‘रंग दे बसंती’ फेम  कुणाल कपूर, ‘सुल्तान’ और ‘सरकार’ फेम अमित साध, मोहित मारवाह,  अभिनव थापर जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में है। अभिनेता अभिनव थापर ने बताया कि फिल्म रागदेश 28 जुलाई को पूरे देश के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होगी। बताया कि रागदेश उत्तराखंड में शूट हुई अब तक की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म है।

फिल्म निर्माता निर्देशक तिग्मांशु धूलिया की फिल्म रागदेश देवभूमि में टैक्स फ्री होगी। निर्देशक के अनुरोध पर वित्त सचिव ने जीएसटी काउंसिल को इसका प्रस्ताव भेजा है। काउंसिल की अनुमति मिलने पर जीएसटी लागू होने के बाद प्रदेश में टैक्स फ्री होने वाली रागदेश पहली हिंदी फिल्म होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed