{"_id":"5947ed124f1c1bf8608b45af","slug":"question-raised-on-ias-nitin-bhadauria-transfers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस IAS के तबादले ने उड़ाई सरकार की नींद, उठ रहे कई सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस IAS के तबादले ने उड़ाई सरकार की नींद, उठ रहे कई सवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 19 Jun 2017 09:01 PM IST
विज्ञापन
IAS Nitin Bhadauria
उत्तराखंड में हाल ही में हुए 15 आईएएस और पीसीएस के तबादलों में से एक आईएएस अफसर के तबादले को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोग सरकार के इस फैसले से हैरानी में पड़ गए हैं। वहीं अब अपने इस निर्णय को लेकर कहीं न कहीं सरकार भी सोचने पर मजबूर हो गई है।
विज्ञापन
बता दें कि आईएएस अफसर नितिन भदौरिया को लेकर सरकार का फैसला किसी के गले नहीं उतर रहा है। हरीश रावत सरकार ने अपने कार्यकाल के आखिरी दिनों में भदौरिया को पिथौरागढ़ का डीएम बना दिया था। हालांकि पारिवारिक कारणों से उन्होंने डीएम का चार्ज नहीं लिया।
विज्ञापन
बाद में उन्हें शासन में अपर सचिव की जिम्मेदारी प्रदान की गई। अब राज्य सरकार ने उन्हें हरिद्वार का सीडीओ बना दिया है। हालांकि सरकार को इस तरह के निर्णय लेने के पूरे अधिकार हैं, लेकिन अमूमन एक बार किसी अफसर को डीएम बनाने के बाद सीडीओ बनाने के उदाहरण ढूंढने से भी नहीं मिलते।
विज्ञापन
Trending Videos
कई अहम पदों पर निभा चुके जिम्मेदारी
अफसरशाही को काम देने के मामले में चाहे किसी की सरकार रही हो, उसका असमंजस समय-समय पर झलका है। त्रिवेंद्र सरकार ने भी शुरुआत में अफसरशाही को लेकर खामोशी बरती, लेकिन बाद में पत्ते फेंटने शुरू कर दिए।
अफसरों को अब भी इधर से उधर किया जा रहा है। इन्हीं स्थितियों के बीच, नितिन भदौरिया को लेकर दो दिन पहले जो आदेश किए गए हैं, उसने सभी को हैरान किया है।
भदौरिया को दून नगर निगम के नगर आयुक्त पद से हटाकर 2016 में पिथौरागढ़ का डीएम बना दिया गया था। अब उन्हें हरिद्वार का सीडीओ बनाने के आदेश हुए हैं।
अफसरों को अब भी इधर से उधर किया जा रहा है। इन्हीं स्थितियों के बीच, नितिन भदौरिया को लेकर दो दिन पहले जो आदेश किए गए हैं, उसने सभी को हैरान किया है।
भदौरिया को दून नगर निगम के नगर आयुक्त पद से हटाकर 2016 में पिथौरागढ़ का डीएम बना दिया गया था। अब उन्हें हरिद्वार का सीडीओ बनाने के आदेश हुए हैं।