{"_id":"85943241ac4bf910555dd12cee55905c","slug":"quatal-hota-shahar-book-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने किया ‘कत्ल होता शहर’ का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने किया ‘कत्ल होता शहर’ का विमोचन
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 09 Feb 2014 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रविवार को वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रताप सिंह की पुस्तक ‘कत्ल होता शहर’ का विमोचन किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नए राज्य के गठन के बाद राजधानी देहरादून के जल-जंगल और जमीन के साथ आए खतरनाक पर्यावरणीय बदलावों के बारे में ब्योरा देती प्रेम प्रताप सिंह की लेखनी की प्रशंसा की।
उन्होंने कहा कि पुस्तक आंख खोलने वाली है। सरकार और शासन से भी उन्होंने इसका संज्ञान लेने के लिए कहा।
पर्यावरण खतरे के बारे में करती है आगाह
पुस्तक में दून के जल-जंगल-जमीन पर मंडराते संकट और पर्यावरणीय खतरों के बारे में शिद्दत से उकेरा गया है। पुस्तक में शांत, निर्मल और पर्यावरण के लिए मुफीद देहरादून की सुनहरी तस्वीर दिखाई गई है।
विज्ञापन
साथ ही विभिन्न अध्यायों में यहां की स्थानीय नदियों और नालों के दम घुटने का विवरण है। पुस्तक में शहर की हवा में घुलते जहर, जंगल को निगलते जा रहे अवैध निर्माणों पर भी चिंता जताई गई है।
विज्ञापन
भूमाफिया और शासन के गठजोड़ का वर्णन
शहर के मास्टर प्लान में झोल, विकास के नाम पर विनाश की इबारत लिखने वाले भूमाफिया के साथ, शासन-प्रशासन के चंद न्यस्त स्वार्थी लोगों के गठजोड़ का भी बेबाकी से वर्णन किया गया है।
किस तरह से भूमाफिया ने बगीचों और खेती की बलि ली है इसका भी सांगोपांग वर्णन है। इन सब कारणों से यहां के बदलते मौसम का भी उल्लेख है।
पर्यावरणीय आंदोलनों का इतिहास भी
विशेषज्ञों की नजर में दून नाम से विशेष अध्याय जोड़कर पुस्तक की उपयोगिता और बढ़ा दी गई है। अनेक सजीव चित्रों और उत्तराखंड के पर्यावरणीय आंदोलनों का संक्षिप्त इतिहास देकर पुस्तक को पठनीय और संग्रहणीय बनाया गया है। पुस्तक को विनसर पब्लिकेशन देहरादून ने प्रकाशित किया है।