{"_id":"e0de0c6dfc5d0fa89554942d354a7516","slug":"python-swallowed-up-alive-monkey-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"OMG: अजगर ने निगल लिया जिंदा बंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
OMG: अजगर ने निगल लिया जिंदा बंदर
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Tue, 14 Jul 2015 03:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश टीएचडीसी स्टोर के सामने रेलवे ट्रैक के पास घूम रहे बंदर को झाड़ियों में से निकला अजगर निगल गया।
विज्ञापन
पूरी घटना वन कर्मचारियों और टीएचडीसी सुरक्षा गार्ड की आंखों के सामने हुआ। बंदर को खींचते हुए अजगर झाड़ियों में वापस ओझल हो गया। इसी बीच एक अन्य बंदर का बच्चा ट्रैक के पास मृत पाया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।
हरिद्वार बाईपास मार्ग पर टीएचडीसी स्टोर है। इसके ठीक सामने से रेलवे ट्रैक गुजरता है। सोमवार सुबह टीएचडीसी सुरक्षा कर्मी ने वन विभाग को बताया कि ट्रैक के पास झाड़ियों से अचानक निकला अजगर यहां घूम रहे एक बंदर पर झपटा और देखते ही देखते उसे निगल गया।
विज्ञापन
वनक्षेत्राधिकारी गंगा सागर नौटियाल और वनकर्मी राजबहादुर मौके पर पहुंचे। खोजबीन की गई तो झाड़ियों के पास एक अजगर मिला, जिसका पेट फूला हुआ था। कुछ देर बाद अजगर झाड़ियों से होते घने जंगल की ओर सरक गया।
विज्ञापन
वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि ट्रैक के पास एक अन्य बंदर का बच्चा मृत मिला है। शायद अजगर ने उस पर भी हमला किया है, जिससे उसकी मौत हो गई। बच्चे को गड्ढा खोदकर वहीं दफना दिया गया।