देहरादून: जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर आया अजगर, मच गई अफरा-तफरी
जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर अजगर आने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया गया कि पास में मौजूद जंगल से उक्त अजगर एयरपोर्ट पर पहुंचा।
जल्दी इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। टीम के आने तक एयरपोर्ट के कर्मचारियों ने किसी तरह अजगर को एक बोरे में बंद कर दिया।
जिसके बाद अजगर को वन कर्मियों को सौंप दिया गया। वन कर्मियों ने अजगर को सुरक्षित जंगल में ही छोड़ दिया।
दो युवकों को सांप ने काटा, एक की मौत
कुछ दिन पहले रुड़की के लंढौरा में सोते समय दो युवकों को सांप ने काट लिया। इनमें से एक युवक की मौत हो गई है जबकि दूसरे की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
मुजफ्फरनगर के सरवट निवासी इंतजार और मख्याली निवासी आशू की लंढौरा में ट्रक की बॉडी बनाने की दुकान है। बृहस्पतिवार रात दोनों दुकान में ही सोए थे। इसी दौरान जहरीले सांप ने इंतजार की गर्दन और आशू के हाथ की उंगली में काट लिया।
आसपास के लोगों ने आशू के हाथ पर खून का स्राव रोकने के लिए धागा बांध दिया, लेकिन दूसरे युवक के गर्दन पर सांप काटने की वजह से धागा नहीं बांधा जा सका। बाद में दोनों युवकों को रामपुर में देशी उपचार करने वाले व्यक्ति के पास ले जाया गया, जहां इंतजार की मौत हो गई।