फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pushpanjali Group director Rajpal Walia arrested by STF Dehradun Uttarakhand news in hindi

देहरादून: पुष्पांजलि ग्रुप का डायरेक्टर वालिया गिरफ्तार, पत्नी को पहले ही हिरासत में ले चुकी ईडी

Fri, 29 Sep 2023 02:07 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 29 Sep 2023 02:07 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर और देहरादून के कई लोगों ने पुष्पांजलि रियलम्स पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे। इस मामले में पुलिस ने शुरूआत में डालनवाला थाने में पुष्पांजलि के मालिक दीपक मित्तल, पत्नी राखी मित्तल, डायरेक्टर राजपाल वालिया आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद एक-एक कर कई शिकायतें पुलिस के पास आईं।

विज्ञापन
Pushpanjali Group director Rajpal Walia arrested by STF Dehradun Uttarakhand news in hindi
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

विस्तार

निवेशकों के करोड़ों रुपये हड़पने वाली पुष्पांजलि रियलम्स के डायरेक्टर राजपाल वालिया को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। उस पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इस मामले में ईडी वालिया की पत्नी शैफाली को मेरठ से गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि, मुख्य आरोपी दीपक मित्तल और और उसकी पत्नी राखी मित्तल फरार हैं।

विज्ञापन


वर्ष 2020 में मुजफ्फरनगर और देहरादून के कई लोगों ने पुष्पांजलि रियलम्स पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे। इस मामले में पुलिस ने शुरूआत में डालनवाला थाने में पुष्पांजलि के मालिक दीपक मित्तल, पत्नी राखी मित्तल, डायरेक्टर राजपाल वालिया आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन


25 हजार रुपये का इनाम था घोषित
इसके बाद एक-एक कर कई शिकायतें पुलिस के पास आईं। इनमें राजपुर और डालनवाला थाने में एक के बाद एक दस मुकदमे दर्ज हुए। उस वक्त मित्तल विदेश में रह रहा था। उसने वापस आकर निवेशकों की रकम लौटाने का वादा किया था। वह आया तब तक उसके हाथ में कोर्ट का स्टे ऑर्डर था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...देवप्रयाग:  ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे के पास जेसीबी लदा ट्रेलर वाहन गहरी खाई में गिरा, ऑपरेटर की मौके पर ही मौत

इस पर पुलिस ने उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई की तो वह फिर लापता हो गया है। दीपक और राखी मित्तल में पचास पचास हजार का इनाम घोषित है। डायरेक्टर राजपाल वालिया के खिलाफ भी पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि आरोपी राजपाल वालिया को नैनीताल से बीती रात गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed