फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pushpanjali Builders case: Two more lawsuits filed against company directors

पुष्पांजलि बिल्डर्स मामला: कंपनी के निदेशकों पर दो और मुकदमे दर्ज, जल्द हो सकती है गैंगस्टर की कार्रवाई 

Thu, 22 Oct 2020 11:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 22 Oct 2020 11:59 PM IST
सार

  • दीपक मित्तल और राजपाल वालिया हैं धोखाधड़ी के आरोपी 
  • दीपक मित्तल व अन्य के खिलाफ जल्द हो सकती है गैंगेस्टर की कार्रवाई 

विज्ञापन
Pushpanjali Builders case: Two more lawsuits filed against company directors
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

देहरादून में पुष्पांजलि बिल्डर्स के एमडी दीपक मित्तल और निदेशक राजपाल वालिया के खिलाफ पुलिस का शिकंजा और कड़ा हुआ है। डालनवाला ने इन दोनों समेत कई लोगों के खिलाफ दो मुकदमे और दर्ज किए हैं। बताया जा रहा है कि अब जल्द ही पुलिस इनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी कर सकती है। दीपक मित्तल इस वक्त विदेश में है। ऐसे में उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी कर दिया गया है।  

विज्ञापन


बता दें कि दीपक मित्तल के खिलाफ धोखाधड़ी की पोल उसके निवेशकों ने खोली थी। फ्लैट खरीदारों ने उसके खिलाफ एक के बाद एक साठ से ज्यादा शिकायतें की थीं। इन शिकायतों के आधार पर दीपक मित्तल पर दो मामले दर्ज किए गए थे, जबकि उसके साझीदार राजपाल वालिया पर एक मुकदमा दर्ज किया गया था। अब इस मामले में नए मुकदमे दर्ज किए गए हैं। 
विज्ञापन


डालनवाला कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली निवासी देवाशीष शैली ने पुलिस से शिकायत की थी। देवाशीष ने अपने साथी जीशान अहमद और छोटेलाल के कहने पर कंपनी के लिए कुछ कैश और सत्तर लाख रुपये लोन लेकर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें बताया गया था कि पुष्पांजलि बिल्डर्स की छवि अच्छी है और यह सारा पैसा 24 महीनों के भीतर लौटा दिया जाएगा लेकिन न तो पैसा आया और न ही कोई ईएमआई ही भरी गई। इसी तरह का आरोप एक अन्य निवेशक ने भी लगाया है। इस आधार पर दीपक मित्तल, पत्नी रेखा मित्तल, राजपाल वालिया, जीशान अहमद और छोटेलाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed