फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pushkar Singh Dhami stays in Dehradun Harish Rawat leaves for Delhi BJP and Congress play continue

उत्तराखंड: भाजपा-कांग्रेस में सियासी कसरत जारी, पुष्कर सिंह धामी दून में डटे तो हरीश रावत दिल्ली रवाना

Mon, 14 Mar 2022 08:42 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून 
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून  Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 14 Mar 2022 08:42 AM IST
सार

बहुमत के बाद भी मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर भाजपा में भाग दौड़ जारी है। मुख्यमंत्री को लेकर सियासी चर्चाओं के बीच रविवार को कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली जाने की चर्चा थी, लेकिन वे देहरादून में ही रहे। 

विज्ञापन
Pushkar Singh Dhami stays in Dehradun Harish Rawat leaves for Delhi BJP and Congress play continue
हरीश रावत और पुष्कर सिंह धामी - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

विस्तार

विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद उत्तराखंड की सियासत पर भाजपा व कांग्रेस में कसरत जारी है। चुनाव में दो तिहाई बहुमत हासिल कर चुकी भाजपा में जहां मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर सियासी माहौल गरमाया हुआ है। वहीं, कांग्रेस में हार को लेकर कुनबे की कलह सामने आने लगी है।

विज्ञापन


बहुमत के बाद भी मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर भाजपा में भाग दौड़ जारी है। मुख्यमंत्री को लेकर सियासी चर्चाओं के बीच रविवार को कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली जाने की चर्चा थी, लेकिन वे देहरादून में भी रहे जबकि भाजपा के कई नेता दिल्ली में डटे हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, होली के बाद 19, 20 या 21 मार्च को विधायक मंडल दल की बैठक हो सकती है। जिसमें मुख्यमंत्री पद के लिए प्रस्ताव रखा जाएगा। हालांकि, उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला हाईकमान को ही करना है।
विज्ञापन


उधर, प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रविवार को दिल्ली रवाना हो गए। जहां वे कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव भी मौजूद रहे। जिसमें उत्तराखंड में पार्टी की हार पर भी मंथन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed