फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pushkar Singh Dhami at the forefront of discussions for the post of CM

कौन बनेगा मुख्यमंत्री: सीएम पद के लिए पुष्कर सिंह धामी चर्चाओं में सबसे आगे, खटीमा से देहरादून लौटे तो निशंक से की मुलाकात

Fri, 18 Mar 2022 12:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 18 Mar 2022 12:15 AM IST
सार

कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नाम सीएम पद के लिए चर्चाओं में सबसे आगे है। 
धामी बुधवार को नई दिल्ली से अपनी विधानसभा खटीमा पहुंचे थे। बृहस्पतिवार शाम को वह देहरादून लौट आए। देहरादून लौटकर सीधे पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक से मिलने पहुंचे

विज्ञापन
Pushkar Singh Dhami at the forefront of discussions for the post of CM
pushkar singh dhami - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने बेशक उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन सियासी चर्चाओं में कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सबसे आगे हैं। उनके बाद कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक व केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नामों की चर्चा है। 
विज्ञापन


धामी बुधवार को नई दिल्ली से अपनी विधानसभा खटीमा पहुंचे थे। बृहस्पतिवार शाम को वह देहरादून लौट आए। देहरादून लौटकर उन्होंने सीधे पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के निवास स्थल की ओर रुख किया। डॉ. निशंक के घर पहुंचकर धामी ने उन्हें होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन


दोनों नेताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इधर, सियासी हलकों में यह चर्चा है कि होली की शुभकामनाओं के बहाने धामी पार्टी के कुछ और वरिष्ठ नेताओं से भेंट करेंगे। इधर, बृहस्पतिवार को भी मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। अटकलों में धामी सबसे आगे चल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाले पार्टी के दो प्रमुख नेताओं ने भी धामी के पक्ष में संकेत दिए हैं, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व ने अभी कोई इशारा नहीं किया है। इससे रहस्य गहराता जा रहा है। केंद्रीय नेतृत्व की चौंकाने वाले फैसलों की परंपरा के चलते रहस्य और ज्यादा गहरा हो रहा है।

भगत दिल्ली गए तो चर्चाएं गरमाने लगी

प्रोटेम स्पीकर बनाए गए भाजपा के सबसे वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत दिल्ली गए तो सियासी हलकों में उनके नाम की भी चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, भगत ने अमर उजाला से कहा कि उन्हें किसी ने नहीं बुलाया है बल्कि वह अपने निजी कार्य से दिल्ली पहुंचे हैं। भगत ने उनके बारे में की जा रही चर्चाओं को निराधार बताया। बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी दिल्ली का रुख किया। उनके बारे में चर्चाएं गरमाई कि वह केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed