फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Purola conversion case local influential brother Name also being linked in Uttarakhand

Uttarakhand: पुरोला धर्मांतरण मामले में जुड़ रहा एक रसूखदार के भाई का नाम, अब तक सात लोग नामजद

Tue, 27 Dec 2022 10:11 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 27 Dec 2022 10:11 PM IST
सार

जांच में पाया गया था कि धर्मांतरण कराने के लिए मसूरी से एक चर्च के पादरी को बुलाया गया था। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को नामजद किया है। पुलिस अभी इसमें और लोगों के नाम भी जोड़ सकती है।

विज्ञापन
Purola conversion case local influential brother Name also being linked in Uttarakhand
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुरोला धर्मांतरण मामले में एक स्थानीय रसूखदार के भाई का नाम भी जुड़ रहा है। बताया जा रहा है कि वह धर्मांतरण के आरोपियों से जुड़े कुछ लोगों के साथ मिला हुआ है। इस काम में पैसे का बहुत बड़ा खेल उसके जरिये भी हुआ है। हालांकि, अभी पुलिस जांच में इसका नाम सामने नहीं आया है। 

विज्ञापन


कुछ दिन पहले उत्तरकाशी के पुरोला क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण का मामला सामने आया था। जांच में पाया गया था कि धर्मांतरण कराने के लिए मसूरी से एक चर्च के पादरी को बुलाया गया था। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को नामजद किया है। पुलिस अभी इसमें और लोगों के नाम भी जोड़ सकती है।
विज्ञापन


उधर, इसमें एक रसूखदार के भाई का नाम भी जुड़ रहा है। सूत्रों के मुुताबिक यह व्यक्ति धर्मांतरण कराने वालों का खैर ख्वाह है। वह इनके एक संगठन का भी लेखा जोखा रखता है। सूत्रों के मुताबिक इस व्यक्ति के पास यहां के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को ढूंढने की जिम्मेदारी है। इसके बाद उन्हें पैसे बांटने का काम भी यही व्यक्ति करता है। हालांकि, पुलिस की चार दिन की जांच में अभी इस व्यक्ति का नाम सामने नहीं आ सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun News:  परिवहन निगम कर्मियों में खुशी, मिलेगा चार प्रतिशत मकान किराया भत्ता

पुलिस सूत्रों के अनुसार इस व्यक्ति की जांच भी की जा रही है। यदि इस व्यक्ति का कोई हाथ हुआ तो इसे भी नामजद कर कार्रवाई की जाएगी। रसूखदार के इस भाई के नाम की चर्चा क्षेत्र और राजधानी के कुछ लोग भी कर रहे हैं। इन सब पहलुओं को ध्यान में रखकर ही पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed