फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Punjabi Singer Gurdas Maan arrives parmarth niketan rishikesh

परमार्थ निकेतन पहुंचे पंजाबी सिंगर गुरदास मान, स्वामी चिदानंद ने गीतों को लेकर दिया ये सुझाव

Sat, 06 Oct 2018 09:24 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sat, 06 Oct 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
Punjabi Singer Gurdas Maan arrives parmarth niketan rishikesh
स्वामी चिदानंद मुनि के साथ पंजाबी सिंगर गुरदास मान

मशहूर पंजाबी गायक गुरदास मान और उनकी पत्नी मनजीत मान शुक्रवार को परमार्थ निकेतन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि से भेंट की।

विज्ञापन


स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि ने गुरदास मान से संगीत के जरिए स्वच्छता के संदेश देने की बात कही।

उन्होंने कहा कि संगीत सीधे लोगों के ह्रदय की गहाराइयों तक पहुंचता है। संगीत के माध्यम से दिया गया संदेश अत्यंत प्रभावी हो सकता है।

संगीत कोई विधा नहीं बल्कि जीवन है। संगीत के माध्यम से प्रकृति, पर्यावरण और नदियों के संगीत को बनाए रखने के लिए योगदान करने की आवश्यकता है। 

नदियों के संरक्षण को लेकर एलबम बनाने की बात कही

स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि ने गुरदास मान से प्रकृति, स्वच्छता, गंगा और देश की नदियों के संरक्षण को लेकर एलबम बनाने की बात कही।

इस मौके पर गुरदास मान और उनकी पत्नी ने परमार्थ निकेतन का भ्रमण, गंगा पूजन और आश्रम में विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली।

स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि ने गुरदास मान को शिवतत्व प्रतीक रूद्राक्ष का पौधा भेंट किया।        

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed