जुलाई से बैंक भी डालेंगे आपकी जेब पर 'डांका'
रेलवे अब बैंक भी आपकी जेब पर सेंध लगाने को तैयार हैं। बैंक एक जुलाई से आपकी जेब पर डांका डालेंगे।
अगर आपका खाता पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में है तो आने वाली एक जुलाई से आपकी जेब पर एक और चार्ज लगने जा रहा है।
50 डेबिट इंट्री के बाद हर इंट्री पर पांच रुपए कट जाएंगे। बैंक का यह प्रावधान सप्ताह भर के बाद लागू हो जाएगा।
सभी तरह के लेन-देन पर शुल्क
इसके तहत एक तिमाही के भीतर होने वाली 50 इंट्री के बाद से यह निर्धारित शुल्क लगेगा।
डेबिट इंट्री में पैसे निकालने से जुड़े सभी तरह के लेन-देन शामिल हैं। मसलन चेक के माध्यम से खाते से पैसे निकालना या पैसे को एक खाते से दूसरे खाते में ट्रांसफर करना आदि।
बैंक के एटीएम से पैसे निकालने वाले ट्रांजेक्शन को हालांकि इस प्रावधान से मुक्त रखा गया है। साथ ही स्वीपिंग डेबिट को भी।
आम जनता के लिए नोटिस जारी
पंजाब नेशनल बैंक की वेबसाइट पर इस संबंध में आम जनता के लिए नोटिस भी जारी कर दिया गया है।
पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख अश्वनी इस नए प्रावधान के बाबत सहमति जताते हैं।
उनके अनुसार नया नियम आने वाली एक जुलाई से लागू हो जाएगा।