फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Punjab Guest House Owner Committed suicide in dehradun hotel

पत्नी की मौत के बाद हमेशा पास रखता था उसका दुपट्टा, उसी का फंदा बनाकर मौत को लगाया गले

Sat, 06 Oct 2018 09:22 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 06 Oct 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
Punjab Guest House Owner Committed suicide in dehradun hotel
suicide - फोटो : demo pic

मोहाली (पंजाब) के गेस्टहाउस संचालक ने दून के होटल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि व्यक्ति अपनी पत्नी की मौत के बाद से डिप्रेशन में चल रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। शनिवार को उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले में जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


शैलेंद्र सिंह निवासी एसएस नगर मोहाली वहां एक गेस्टहाउस चलाता था। बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े सात बजे शैलेंद्र मसूरी रोड स्थित होटल फारेस्ट एवेन्यू में ठहरा हुआ था। रात करीब नौ बजे वह होटल के बाहर कुछ सामान लेने गया और थोड़ी देर बाद वापस आ गया। वहां से आकर उसने कुछ खाने-पीने की चीजें आर्डर की और कमरा अंदर से बंद कर लिया। साथ ही कमरे का डू नॉट डिस्टर्ब अलार्म भी ऑन कर दिया।
विज्ञापन


सुबह जब रूम सर्विस ने दरवाजे की घंटी बजाई तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इसके बाद जब चेकआउट का समय आया तो कर्मचारियों ने उससे संपर्क करना चाहा, लेकिन दरवाजा न खुलने पर उन्होंने तत्काल पुलिस को जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी की चुनरी से लगाई फांसी 

सूचना पर एसओ राजपुर मय फोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खोला तो शैलेंद्र अंदर फांसी पर लटका हुआ था। पुलिस ने उसके दून में रहने वाले रिश्तेदारों को मौके पर बुलाया और फोरेंसिक जांच के लिए सैंपल भी लिए।

पता चला कि शैलेंद्र की पत्नी की करीब डेढ़ साल पहले पास के एक निजी अस्पताल में कैंसर के चलते मौत हो गई थी। इसी के कारण वह डिप्रेशन में चल रहा था। 


परिजनों ने पुलिस को बताया कि शैलेंद्र की कोई संतान नहीं है। वह अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता था। हमेशा व अपने पास उसका दुपट्टा रखता था। परिजनों ने आशंका जताई कि वह केवल आत्महत्या के इरादे से ही यहां आया था। उसने अस्पताल के पास वाले होटल को ही आत्महत्या के लिए चुना और उसी दुपट्टे से फांसी भी लगा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed