{"_id":"59495ace4f1c1b25178b45f5","slug":"punjab-and-hariyana-tourists-injured-after-landslide","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ दरकने से मलबे की चपेट में आए पंजाब और हरियाणा के छह पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ दरकने से मलबे की चपेट में आए पंजाब और हरियाणा के छह पर्यटक
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
landslide
पंजाब एवं हरियाणा से तपोवन घूमने आए पर्यटक पत्थरों की चपेट में आने से घायल हो गए। कुछ लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। छह घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
20 जून दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पंजाब के लुधियाना एवं अंबाला हरियाणा से एक ही परिवार के सदस्य नीर वाटर फॉल पर घूमने के लिए पहुंचे। बारिश से मौसम खुशगवार होने पर परिवार में शामिल बच्चों ने नीर झरने के समीप पहाड़ी पर चढ़ने की जिद की।
विज्ञापन
ऐसे में परिवार में शामिल 10 सदस्य पहाड़ी की ओर बढ़ने लगे। बताया जा रहा है कि उक्त लोग 20 कदम ही आगे बढ़े होंगे, तभी ऊपर से पहाड़ी का एक हिस्सा दरकने लगा और बड़े-बड़े पत्थर नीचे गिरने लगे।
विज्ञापन
पत्थरों से बचने के लिए उन्होंने भागने की कोशिश की, जिसमें जोगेंद्र कुमार (67) पुत्र रामलाल, उनकी पत्नी शमा रानी (58), बेटा दीपक भोला (31) निवासी 317 ए रामनगर, अंबाला सिटी (हरियाणा), बेटी मीनाक्षी पत्नी राजेश, नाती अंश (10), अराध्य (16) पुत्र चंद्रप्रकाश निवासी लुधियाना घायल हो गए।
इस घटना के बाद क्षेत्र में भगदड़ मच गई। सूचना पर 108 आपातकालीन सेवा ने घायलों को ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।