{"_id":"5e57c2018ebc3ef3fe622883","slug":"public-holiday-declared-for-harela-festival-2020-on-16th-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: 16 जुलाई को हरेला पर्व पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश, प्रदेशभर में किया जाएगा पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: 16 जुलाई को हरेला पर्व पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश, प्रदेशभर में किया जाएगा पौधरोपण
Thu, 27 Feb 2020 06:51 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 27 Feb 2020 06:51 PM IST
सार
- अब हर साल हरेला पर्व पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड इस वर्ष हरेला पर्व पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 16 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। प्रदेश सरकार ने वार्षिक छुट्टियों के जारी कलेंडर में हरेला पर निर्बंधित अवकाश घोषित किया गया था।
विज्ञापन
इसके बाद 23 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित मंथन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने हरेला पर पूरे राज्य में एक ही दिन में एक साथ व्यापक पौधरोपण किए जाने के निर्देश दिए थे। इसके लिए हरेला पर निर्बंधित अवकाश को सार्वजनिक अवकाश में परिवर्तित किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया। अब हर साल हरेला पर्व पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला पर्व हमें प्रकृति और पर्यावरण से जोड़ता है। पर्यावरण का संरक्षण उत्तराखंड की संस्कृति में रहा है। हरेला पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने से प्रदेश की समस्त जनता पौधरोपण में भागीदारी कर सकेगी। उन्होंने कहा कि हरेला पर लगाए जाने वाले पौधों का रखरखाव भी किया जाएगा। हर वर्ष एक साथ बड़ी संख्या में पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम है।
विज्ञापन