{"_id":"585694164f1c1be10ac05de1","slug":"public-beat-petrol-pump-manager","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले पैसे ना देने पर पेट्रोल पंप मैनेजर को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले पैसे ना देने पर पेट्रोल पंप मैनेजर को पीटा
ब्यूरो / अमर उजाला, खानपुर
Updated Sun, 18 Dec 2016 07:20 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के खानपुर में महादेव पेट्रोल पंप पर दो हजार रुपये के खुले ना देने पर ग्राहक और सेल्समैन के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि ग्राहक ने अपने साथियों के साथ पेट्रोल पंप मैनेजर को पीट डाला।
विज्ञापन
खानपुर गांव मे महादेव पेट्रोल पंप पर रविवार को तुगलपुर गांव निवासी एक युवक तेल लेने पहुंचा। उक्त युवक ने दो सौ अस्सी रुपये का डीजल और बीस रुपये का पेट्रोल लिया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि युवक ने दो हजार का नोट दिया। सेल्समैन ने दो हजार के के खुले ना होने की बात कही, लेकिन युवक नहीं माना। युवक नाराज होकर अपने घर चला गया। थोड़ी देर बाद युवक अपने साथ कई युवकों को पंप पर ले आया।
विज्ञापन
जिन्होंने पंप के मैनेजर अरुण शर्मा को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।