{"_id":"5b02f3624f1c1be1408b6d69","slug":"ptcul-6-new-power-station-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटकुल उत्तराखंड में बनाएगा छह नए पावर स्टेशन, 404 किमी बिछाई जाएगी सर्किट लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिटकुल उत्तराखंड में बनाएगा छह नए पावर स्टेशन, 404 किमी बिछाई जाएगी सर्किट लाइन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 21 May 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में बिजली आपूर्ति को और दुरुस्त करने के लिए पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) छह नए पावर स्टेशन बनाएगा। इसके अलावा पिटकुल पूरे राज्य में वित्तीय वर्ष 2018- 19 में 404 किलो मीटर सर्किट लाइन बिछाएगा। इन परियोजनाओं पर 510.85 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह निर्णय पिटकुल बोर्ड की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन
सोमवार को पिटकुल मुख्यालय में ऊर्जा सचिव राधिका झा की मौजूदगी में पिटकुल की बोर्ड बैठक हुई। बैठक में देहरादून के हर्रावाला, हरिद्वार के पिरान कलियर और पदार्था, बागेश्वर, हल्द्वानी के जफरपुर और पिथौरागढ़ के बरम में छह नए पावर स्टेशन बनाए जाने, ब्यासी-देहरादून पावर ग्रिड लाइन और ब्रह्मवारी- श्रीनगर पावर ग्रिड लाइन को जोड़ने, पूरे राज्य में 404 किलोमीटर की सर्किट लाइन बिछाए जाने का प्रस्तावों को मंजूरी मिली। इन सभी परियोजनाओं पर 510.85 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। जिसमें से 30 फीसदी धनराशि राज्य सरकार वहन करेगी, जबकि बाकी धनराशि पिटकुल अपने स्तर से निवेश कराएगा।
विज्ञापन
ऊर्जा सचिव राधिका झा ने कहा कि परियोजनाओं को बनाने में राज्य सरकार से अर्थ पूंजी की जरूरत होती है, लेकिन कई बार बजट के अभाव में परियोजनाएं प्रभावित होती हैं। ऐसे में परियोजनाएं प्रभावित न हो इसके लिए पिटकुल पूंजी निवेश के नए स्त्रोत तलाशें। कहा कि योजनाओं की मॉनीटरिंग में यदि किसी स्तर पर लापरवाही बरती जाए तो संबंधित अफसरों की चरित्र पंजिका में इसकी प्रविष्टि की जाएं। बोर्ड बैठक के दौरान सचिव राधिका झा ने पिटकुल की ओर से संचालित तमाम परियोजनाओं की समीक्षा की उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं को वित्तीय वर्ष 2018 -19 में पूरा किया जाना है उन्हें जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएं।
विज्ञापन
निदेशकों के कार्यालयों में लगाए जाएंगे डैशबोर्ड
पिटकुल बोर्ड बैठक में इस बात पर भी सहमति बनी कि सभी निदेशकों के कार्यालयों में अत्याधुनिक डैशबोर्ड लगाए जाएंगे। जिसके जरिए राज्य में संचालित तमाम परियोजनाओं की मॉनीटरिंग की जा सके। वर्तमान समय में आला अफसरों द्वारा मॉनीटरिंग न किए जाने से तमाम परियोजनाएं देरी से संचालित की जा रही हैं, जिसका असर विद्युत आपूर्ति पर भी पड़ रहा है। बैठक में सचिव ऊर्जा राधिका झा के अलावा प्रबंध निदेशक कैप्टन आलोक शेखर तिवारी, अपर सचिव वित्त एलएन पंत, स्वतंत्र निदेशक मंडल में शामिल जेएल बजाज, बीपी पांडे और एसएस गुप्ता, यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक एसएन वर्मा, यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा, पिटकुल के परियोजना एवं परिचालन निदेशक संजय मित्तल, निदेशक वित्त अमिताभ मोइत्रा, निदेशक मानव संसाधन आशीष कुमार, महाप्रबंधक विधि एवं कंपनी सचिव प्रवीण टंडन समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।