फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   protesters attempt to stop cm trivendra Convoy in Karnprayag

ग्रामीणों ने किया सीएम त्रिवेंद्र के काफिले को रोकने का प्रयास, तो जानिए क्या किया उन्होंने

Sat, 04 Nov 2017 09:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग Updated Sat, 04 Nov 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
protesters attempt to stop cm trivendra Convoy in Karnprayag

शनिवार को कर्णप्रयाग पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के काफिले को आंदोलनरत ग्रामीणों ने रोकने का प्रयास किया। इसके बाद जानिए सीएम ने क्या किया।

विज्ञापन


स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, डॉक्टरों की नियुक्ति सहित अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार से क्रमिक अनशन पर बैठे स्वास्थ्य व्यवस्था सुधार संघर्ष समिति ने प्रदेश सरकार और सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत पर जनभावनाओं की उपेक्षा का आरोप लगाया।
विज्ञापन


सीएम द्वारा ज्ञापन नहीं लेने से नाराज संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सीएम के काफिले को रोकना चाहा, लेकिन सीएम नहीं रुके। इससे नाराज समिति के लोगों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, भाजपाइयों ने भी विरोध जताया और समिति पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन अक्तूबर को अस्पताल में ग्वाड़ गांव निवासी लक्ष्मी उर्फ गीता प्रसूता की प्रसव के बाद हुई मौत में लापरवाही पर कार्रवाई तथा उसके परिजनों को मुआवजा, सीएचसी में रिक्त पड़े डॉक्टरों की नियुक्ति, ट्रामा सेंटर को शुरू करने की मांग को लेकर शुक्रवार से क्रमिक अनशन पर हैं।

protesters attempt to stop cm trivendra Convoy in Karnprayag
trivendra

समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सगोई, पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र मिंगवाल सहित अन्य ने कहा कि शनिवार को सीएम को ज्ञापन देने की कोशिश की गई, लेकिन सीएम और उनके साथ मौजूद विधायकों ने ज्ञापन लेने से मना कर दिया।

इससे नाराज समिति के लोगों ने सरकार और सीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी से नाराज भाजपाइयों ने बाद में तहसीलदार विपिन चंद्र पंत से शिकायत करते हुए मामले में कार्रवाई करने की मांग की।

भाजपा मंडल अध्यक्ष महिपाल नेगी, नगर अध्यक्ष अनुज डिमरी आदि ने कहा कि समिति में कुछ कांग्रेसी नेता भी मौजूद थे। इधर धरने को समर्थन देने वालों में संजय रावत, पुष्कर रावत, पूर्व विधायक डा. अनुुुसूया प्रसाद मैखुथरी, अनीता नेगी, वीरेंद्र सिंह रावत, महेश खंडूड़ी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed