फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Protest, demonstration in Jamanpur against Uniform Civil Code Act

समान नागरिक संहिता कानून के विरोध में किया प्रदर्शन, दिया धरना

Thu, 06 Oct 2022 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 12:45 AM IST
सार

प्रदेश में चल रही समान नागरिक संहिता कानून लाने की तैयारियों के विरोध में जमनपुर में क्षेत्रवासियों ने धरना, प्रदर्शन किया। सभी जाति-धर्म के लोगों को अपने रीति-रिवाज व धार्मिक कायदे कानून अपनाने की छूट संविधान ने दी है। उन्होंने नदी-नालो के किनारों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर पुनर्विचार करने की मांग की।

विज्ञापन
Protest, demonstration in Jamanpur against Uniform Civil Code Act

विस्तार

प्रदेश में चल रही समान नागरिक संहिता कानून लाने की तैयारियों के विरोध में जमनपुर में क्षेत्रवासियों ने धरना, प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर देश की धर्म निरपेक्षता को खंडित करने के प्रयास का आरोप लगाया। इसके साथ ही नदी व नालो की जमीनों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को भी तुरंत बंद करने की मांग की। उन्होंने अपनी मांग से संबंधित एक ज्ञापन मुख्यमंत्री व राज्यपाल को प्रेषित किया।
विज्ञापन

सेलाकुई के जमनपुर में एकत्रित लोगों ने समान नागरिक संहिता कानून लाने की मुख्यमंत्री की घोषणा को संविधान विरोधी बताया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आकिल अहमद ने कहा कि देश के संविधान में किसी भी धर्म के मानने वालों को स्वतंत्रता प्रदान की गई है। सभी जाति-धर्म के लोगों को अपने रीति-रिवाज व धार्मिक कायदे कानून अपनाने की छूट संविधान ने दी है। यदि समान नागरिक संहिता जैसा कोई कानून लाया जाता है तो यह संविधान की मूल भावना के विरोध में होगा। सरकार को अपने प्रदेश या देश में रहने वालों को किसी धर्म से नहीं बल्कि नागरिक के रूप में देखना चाहिए। नागरिकों के विकास के लिए शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार जैसी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने नदी-नालो के किनारों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर पुनर्विचार करने की मांग की। धरना-प्रदर्शन करने वालों में हाजी नूर हसन, राजू तोमर, शराफत अली, मोहम्मद अली, नदीम खान, मोहम्मद अरशद, अमन खान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed