फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   protest against uttarakhand sports minister statement

खेल मंत्री द्वारा महिला खिलाड़ियों के बारे में दिए गए बयान पर उबाल, फूंका पुतला

Fri, 29 Dec 2017 02:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 29 Dec 2017 02:36 PM IST
विज्ञापन
protest against uttarakhand sports minister statement
protest against arvind pandey - फोटो : amar ujala

देहरादून महानगर महिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड के शिक्षा एवं खेल मंत्री अरविंद पांडेय द्वारा खेल संघ पदाधिकारियों एवं महिला खिलाडियों के बारे में दिये गये बयान की निन्दा की और महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन के नेतृत्व में मंत्री का पुतला दहन किया।

विज्ञापन


शुक्रवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत महिला कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कांग्रेस भवन में एकत्र हुए तथा खेल मंत्री और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एस्लेहॉल चैक की ओर गये। उन्होंने खेल मंत्री के पुतले को आग के हवाले करते हुए मुख्यमंत्री से मंत्री की बर्खास्तगी की मांग की।  
विज्ञापन


महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश रमन ने कहा कि खेल संघ पदाधिकारियों एवं महिला खिलाडियों के प्रतिखेल मंत्री द्वारा बिना तथ्यों के की गई बयानबाजी महिलाओं के प्रति भाजपा नेताओं एवं राज्य सरकार की मानसिकता को दर्शाती है। उनके बयान में यदि सच्चाई है तो उन्हें उन खेलसंघ पदाधिकारियों एवं अधिकारियों के नाम उजागर करने के साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed