{"_id":"5d2755fa8ebc3e6cab1f61a7","slug":"protest-against-mla-champion-dehradun-news-drn312585799","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक चैंपियन के खिलाफ फूटा आंदोलनकारियों का गुस्सा, गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक चैंपियन के खिलाफ फूटा आंदोलनकारियों का गुस्सा, गिरफ्तारी की मांग
Thu, 11 Jul 2019 09:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘विवादों के चैंपियन’ खानपुर से भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का हथियार लहराने और प्रदेश को अपशब्द बोलने वाले वीडियो से गुस्साए राज्य आंदोलनकारी मंच ने इसे जनता का अपमान बताया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले में बृहस्पतिवार को आंदोलनकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने मांग करते हुए कहा कि प्रणव सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
प्रणव सिंह के विरोध में मंच के अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी के नेतृत्व में सैकड़ों आंदोलनकारी जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। जहां आंदोलनकारियों ने विधायक प्रणव खिलाफ काफी देर तक नारेबाजी की। इसके अलावा विभिन्न संगठनों ने चैंपियन के खिलाफ प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की है। वरिष्ठ भाजपा नेता रविंद्र जुगरान ने कहा कि जनता के मत से विधायक बनने वाले चैंपियन के सिर पर सत्ता का नशा हावी हो गया है। आंदोलनकारियों ने कहा कि प्रदेश को गाली देना यहां की जनता और शहीदों का अपमान है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में ओमी उनियाल, रामलाल खंडूड़ी, प्रदीप कुकरेती, प्रभात, मोहन रावत, विनोद असवाल, जीतपाल, सुरेश कुमार, सरोज रावत, सुरेश नेगी, ज्ञानदेवी, आरती जोशी, कमला भंडारी, विक्रम रावत, विनोद सिंह, पुष्पा चौहान, सेवा सिंह राणा, रेखा, पुष्पा गौड़, विमला, लक्ष्मी, पार्वती, सरस्वती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
40 से अधिक लोगों की शहादत और बड़े संघर्ष के बाद अलग प्रदेश बनाया गया है। विधायक ने अपशब्द कहकर लोगों की शहादत और संघर्ष का अपमान किया है।
- पृथ्वी सिंह नेगी, आंदोलनकारी
प्रदेश की संस्कृति देश-विदेश में प्रसिद्ध है, लेकिन विधायक की करतूत ने प्रदेश की छवि को धूमिल करने का काम किया है।
- जगमोहन सिंह नेगी, आंदोलनकारी
देश ही नहीं दुनिया में प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति की छवि अच्छे नागरिक की है। विधायक के वायरल वीडियो से प्रदेश के हर व्यक्ति में रोष है।
- संगीता रावत, आंदोलनकारी
चैंपियन के खिलाफ कोतवाली में दी तहरीर
चैंपियन के वायरल वीडियो मामले में उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) की ओर से भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी है। उक्रांद के महानगर अध्यक्ष सुनील ध्यानी ने मांग करते हुए कहा कि विधायक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के साथ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए।