फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   protest against liquor shops in prem nagar

शराब ठेका खोलने पर हंगामा, जमकर हुई गाली गलौज और हाथापाई 

Thu, 13 Apr 2017 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 13 Apr 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
  protest against liquor shops in prem nagar
alcohol - फोटो : amarujala

आबादी क्षेत्र में शराब की दुकानों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को छावनी परिषद  गढ़ी क्षेत्र में गोरखाली सुधार सभा के समीप पुष्प विहार कालोनी में एक महिला सभासद के घर के ठीक सामने देशी शराब की दुकान खोलने पर जमकर हंगामा हुआ।

विज्ञापन


मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में गाली गलौज के साथ हाथापाई तक की नौबत आ गई। आरोप है कि सूचना देने के बावजूद चंद कदम की दूरी पर स्थित कैंट कोतवाली पुलिस मौके पर काफी देरी से पहुंची।  
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह छावनी परिषद गढ़ी की सभासद मेघा भट्ट को पता चला कि ठीक उनके घर के सामने एक कांप्लेक्स में देशी शराब की दुकान खोली जा रही है। तत्काल उन्होंने इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। देखते ही देखते वहां महिलाओं की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ठेके के विरोध में हंगामा शुरू कर दिया। ठेके को कहीं और शिफ्ट करने की मांग पर महिलाएं दुकान के सामने धरने पर बैठ गईं। इसी दौरान ठेका संचालक भी अपने समर्थकों को साथ मौके पर पहुंच गया और दुकान खोलने के लिए जोर जबरदस्ती शुरू हो गई।

ठेके खोलने और उसके विरोध में दोनों पक्षों में काफी देर तक बहस और गाली गलौज हुई। देर शाम तक महिलाएं दुकान के सामने धरने पर बैठी रहीं। जैतनवाला की पंचायत सदस्य कविता ने कहा कि कैंट क्षेत्र में शराब की दुकान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कैंट एक्ट में ठेका खोलने का प्रावधान नहीं 

  protest against liquor shops in prem nagar

​मौके पर विष्णु प्रसाद, कांडली की सुषमा प्रधान, नीरज मेहर, सभासद मधु खत्री, मनोज क्षेत्री, प्रभा शाह, दीप क्षेत्री, अमला घले, देवेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
देशी शराब की दुकान जहां खोली जा रही है वह क्षेत्र कैंट बोर्ड क्षेत्र में पड़ता है। छावनी परिषद के कार्यालय अधीक्षक जयराम ने बताया कि कैंट एक्ट के अनुसार इस क्षेत्र में शराब की दुकान नहीं खोली जा सकती है। इसके अलावा दुकान खोलने से पहले बोर्ड से अनुमति भी नहीं ली गई।

फिलहाल बोर्ड ने सब एरिया कमांडेंट बलराज मेहता से इसकी शिकायत कर शराब की दुकान बंद करा दी है। उधर, स्थानीय लोगों ने सब एरिया कमांडेंट से कांप्लेक्स के निर्माण की जांच करने की मांग की है। आरोप है कि जिस कांप्लेक्स में शराब की दुकान खोली जा रही है उसके बेसमेंट में पार्किंग की जगह दुकानें खोली गईं हैं।


वीआईपी रूट की वजह से पुलिस को भी परेशानी
जिस कांपलेक्स में शराब की दुकान खोली जा रही है वह वीआईपी रूट पर है। अक्सर इस रूट से वीआईपी का आनाजाना लगा रहता है। ऐसे में पुलिस के लिए भी यह किसी मुसीबत से कम नहीं है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक यादवेंद्र बाजवा ने कहा कि वीआईपी मूवमेंट की वजह से यहां ठेका खोलना सही नहीं है।

वरना हमेशा एक दारोगा को यहीं तैनात करना पड़ेगा। वहीं, उन्होंने स्थानीय लोगों के पुलिस के देरी से पहुंचने के आरोप को नकारते हुए कहा कि कैंट बोर्ड के कर्मचारियों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए वहां पुलिसकर्मी भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed