फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Protest against construction of stone crusher

Dehradun News: स्टोन क्रशर के निर्माण का विरोध, किसानों ने किया प्रदर्शन

Sat, 10 Jan 2026 07:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
Protest against construction of stone crusher
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सेलाकुई। सहसपुर क्षेत्र के ग्राम कैंचीवाला में स्टोन क्रशर के निर्माण का भारतीय किसान संघ विरोध कर रहा है। संघ के पदाधिकारियों का आरोप है कि क्रशर नियमों का उल्लंघन करके स्थापित किया जा रहा है। इससे उनकी फसलों को नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन ने निर्माण कार्य नहीं रोका तो किसान आंदोलन तेज करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने सोमवार को इस संबंध में उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देने की बात भी कही। धरना-प्रदर्शन में किसान संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष नरेश चंद्र नौटियाल, प्रेम सिंह पंवार, मनोहर सिंह, सुरेश चंद, गुलशेर, सुमित, राजेंद्र धीमान, द्वारिका सिंह चौहान, सिकंदर सिंह रावत, सुभाष चौहान, इंद्र सिंह, निश्चय नौटियाल, वीरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed